गोला गेट बिंदुखत्ता में कच्ची शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 116 पाउच कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

लालकुआं। डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी चेकिंग एवं गश्त के दौरान एक अभियुक्त को 116 पाउच कच्ची शराब एवं एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्यवाही-

दिनांक 06.08.2026 को कोतवाली लालकुआं की चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग, गश्त, जुर्म-जरायम की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान गोला गेट के पास से अभियुक्त सचिन पाठक पुत्र श्याम पाठक, निवासी इंदिरा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता, लालकुआं को मोटरसाइकिल संख्या UK04AR-5866 (डिस्कवर) पर एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 116 पाउच कच्ची शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि सूरज गोस्वामी, निवासी इंदिरा नगर द्वितीय, बिंदुखत्ता उससे प्रतिदिन ₹300 के हिसाब से उक्त कच्ची शराब बिकवाता है। इस संबंध में सूरज गोस्वामी की संलिप्तता के साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं, जिसके आधार पर उसके विरुद्ध भी धारा 69-बी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 125/2026, धारा 60/69-बी/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम-

  1. उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता
  2. कानि0 वीरेन्द्र सिंह
  3. कानि0 प्रहलाद सिंह

Related Posts

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

लालकुआं। छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के पावन अवसर पर नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से समस्त देशवासियों, दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं एवं जनपद के समस्त पत्रकार साथियों…

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* द्वारा जनपद में चोरी/नकबजनी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा शानदार कार्यवाही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 7 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 8 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 9 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 11 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा