उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की ग्रीष्मकालीन परीक्षाएं आज से प्रारम्भ

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की ग्रीष्मकालीन परीक्षाएँ आज, 20 जुलाई 2026 से प्रारम्भ हो गई हैं। ये परीक्षाएं 27 अगस्त 2026 तक संचालित होंगी। इस परीक्षा में कुल 59,801 विद्यार्थी सम्मिलित हो रहे हैं, जिनमें 40,903 विद्यार्थी मुख्य परीक्षा, 18,700 विद्यार्थी बैक परीक्षा तथा 198 विद्यार्थी सुधार (Improvement) परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेशभर में 80 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 4 विशेष परीक्षा केन्द्र भी स्थापित किए गए हैं, जिनमें 2 कारागार (जेल) परीक्षा केन्द्र तथा 2 सैन्य (आर्मी) परीक्षा केन्द्र सम्मिलित हैं, जिससे सभी पात्र शिक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर उपलब्ध कराया जा सके।

परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन हेतु विश्वविद्यालय ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की हैं। परीक्षा की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी द्वारा देहरादून के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों की एक टीम ने रामनगर, काशीपुर, बाजपुर, हल्दूचौड़, सितारगंज एवं खटीमा स्थित परीक्षा केन्द्रों का भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा संचालन का निरीक्षण किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षा केन्द्रों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सकें।

  • Related Posts

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने संबंधी तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0एफआईआर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 5 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 6 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 5 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 4 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 5 views
    कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

    बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और विकास कार्यों की हुई समीक्षा

    • By Tanuja
    • July 27, 2026
    • 6 views
    बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और विकास कार्यों की हुई समीक्षा