हल्द्वानी शहर में 230 करोड़ की सड़क एवं ड्रेनेज परियोजनायें समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण किये जाएं : कुमाऊं आयुक्त

हल्द्वानी। मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने हल्द्वानी में यूयूएसडीए द्वारा 230 करोड़ की लागत से किए जा रहे सड़क एवं ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। मंगलवार को आयुक्त ने कैम्प कार्यालय से पैदल मंगल पड़ाव तक यूयूएसडी के कार्याें का स्थलीय निरीक्षण करने के पश्चात शनि बाजार क्षेत्र के निर्माणाधीन नाले का भी स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

यूयूएसडीए के कार्यों में देरी पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के दिये निर्देश।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि विभागों में समन्वय की कमी के कारण कार्यों में देरी होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये कि आपसी समन्वय के साथ कार्य किये जायें। उन्होंने यूयूएसडीए के अधिकारियों को माइक्रो प्लान बनाकर तेजी से कार्य कराने केे निर्देश दिये।

शहर में यूयूएसडीए द्वारा किये गये कार्यों के चलते विभिन्न स्थानों पर बने गड्ढों एवं आमजन को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं आयुक्त ने कहा कार्यों में अनावश्यक देरी होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

विगत दिनों बरेली रोड में हुई दुर्घटना के सम्बन्ध में आयुक्त ने कहा कि एनएच के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र ही दुर्घटना सम्भावित मार्ग पर अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वाहन चलाते समय कभी भी रॉन्ग साइड (गलत दिशा) में न चलें। यह न केवल मोटर वाहन नियमों का गंभीर उल्लंघन है बल्कि जानलेवा हादसों को भी न्योता देता है। उन्होंने एचएचएआई के अधिकारियों को दुर्घटना सम्भावित मार्ग पर साइनेज शीघ्र लगवाने के निर्देश भी दिये।

आयुक्त ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क खोदने के बाद पुनर्स्थापना कार्य समय पर पूर्ण कराया जाए तथा सुरक्षा मानकों का पालन भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, परियोजना निदेशक यूयूएसडीए मृदुला सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर गुरप्रीत सिंह, उपजिलाधिकारी मोनिका, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रत्यूष सिंह के साथ ही विद्युत, पेयजल आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन