नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को चोरी की घटनाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था ।
कोतवाली मल्लीताल में दिनांक 01/01/2025 को वादिनी हिना पत्नी रहमत अली निवासी समद रेस्टोरेंट मल्लीताल नैनीताल ने थाना मल्लीताल में तहरीर दी कि जब वह तिब्बत मार्किट क्षेत्र में घूम रही थी तब किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी जेब से उसका फोन चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर FIR No- 02/25 धारा 303 (2) BNS पंजीकृत कर मामले की विवेचना उप निरीक्षक दीपक कार्की के सुपुर्द की गई।
माल बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु डॉ0 जगदीश चंद्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात तथा राजेश साह क्षेत्राधिकारी नैनीताल के निर्देशन व उमेश मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया तथा पूछताछ के उपरांत अभियुक्त रोशन कुमार पुत्र श्रिष्टी धर महतो को ठंडी सड़क में बने ग्लास हाउस से चोरी की 03 मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसे जानकारी हुई कि नए वर्ष के दौरान नैनीताल में काफी भीड़ भाड़ होती है जिस दौरान लोगो के मोबाइल चोरी करने का मौका मिल जाता है, इसीलिए नैनीताल आया था। और मोबाईल चोरी कर लिए।
बरामदगी-
01 मोबाइल रियल मी, 01 मोबाइल ओपो प्लस, 01 मोबाइल ओप्पो कम्पनी (कीमत करीब 55 हजार रु0)
गिरफ्तारी-
अभियुक्त रोशन कुमार पुत्र श्रिष्टी धर महतो निवासी दरलाघाट थाना तीन पहाड़ जिला साहेबगंज झारखण्ड
पुलिस टीम:
1. उ.नि. दीपक कार्की
2. हे0का0 सुमित चौधरी
3. का0 गोकुल पाण्डे





