उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों को बड़ी राहत, अब प्रवेश शुल्क पर नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त भुगतान

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में बड़ी राहत मिली है। अब विश्वविद्यालय में प्रवेश लेते समय छात्रों को निर्धारित प्रवेश शुल्क के अतिरिक्त किसी प्रकार का अतिरिक्त भुगतान शुल्क (कन्वीनियंस/पेमेंट चार्ज) नहीं देना होगा। यह सुविधा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय एवं पंजाब नेशनल बैंक (रेलवे बाजार शाखा, हल्द्वानी) के संयुक्त प्रयासों से शुरू की गई है।

पहले ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करते समय विद्यार्थियों को मूल प्रवेश शुल्क के अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता था, जिससे उन पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता था। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने तकनीकी सहयोगी PAYU के माध्यम से इस समस्या का सफल समाधान करते हुए नया भुगतान गेटवे उपलब्ध कराया है। अब छात्र क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई सहित विभिन्न डिजिटल माध्यमों से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपना प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि नए भुगतान गेटवे के माध्यम से अब तक दो लाख रुपये से अधिक की प्रवेश शुल्क राशि सफलतापूर्वक संग्रहित की जा चुकी है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा, “उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय सदैव छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। कार्यभार संभालने के बाद विद्यार्थियों से ऑनलाइन भुगतान के दौरान अतिरिक्त शुल्क लिए जाने की जानकारी मिली थी, जिसे हमने गंभीरता से लिया। पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से इस समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सका है। अब विद्यार्थियों को केवल निर्धारित प्रवेश शुल्क ही देना होगा। यह निर्णय विद्यार्थियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ समाप्त करने के साथ-साथ विश्वविद्यालय की पारदर्शी, सरल एवं छात्र-केंद्रित डिजिटल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ऐसे नवाचार निरंतर किए जाते रहेंगे।” कुलपति ने इस सहयोग के लिए पंजाब नेशनल बैंक का आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के प्रति बैंक द्वारा किए जा रहे विभिन्न कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यों की भी सराहना की।

विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. सुमित प्रसाद ने बताया कि वर्तमान ग्रीष्मकालीन प्रवेश सत्र में अब तक 9,500 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में विश्वविद्यालय की परीक्षा संबंधी विभिन्न शुल्कों के ऑनलाइन भुगतान को भी इसी पीएनबी भुगतान गेटवे से जोड़ा जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को और अधिक सुविधा प्राप्त होगी।

विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. गिरिजा पाण्डेय ने पंजाब नेशनल बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों पर अतिरिक्त भुगतान का बोझ समाप्त होना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय डिजिटल इंडिया अभियान को सशक्त बनाने के साथ-साथ डिजिटल भुगतान प्रणाली में विद्यार्थियों का विश्वास भी बढ़ाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रति पंजाब नेशनल बैंक द्वारा किए जा रहे कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यों की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि बैंक विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो “हैलो हल्द्वानी” का उपयोग जनजागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता से जुड़े कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए भी कर सकता है।

पंजाब नेशनल बैंक, रेलवे बाजार शाखा, हल्द्वानी की शाखा प्रबंधक श्रीमती बबीता कांडपाल ने कहा कि बैंक विद्यार्थियों को सुरक्षित, सहज एवं अतिरिक्त शुल्क मुक्त डिजिटल भुगतान सुविधा उपलब्ध कराकर प्रसन्नता का अनुभव कर रहा है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती शिक्षा को बढ़ावा देने के इस प्रयास में पंजाब नेशनल बैंक स्वयं को विश्वविद्यालय का सहभागी मानता है तथा भविष्य में भी विश्वविद्यालय के साथ विभिन्न सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

बैठक के दौरान श्रीमती बबीता कांडपाल ने पंजाब नेशनल बैंक की ओर से विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो “हैलो हल्द्वानी” को उसकी कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से सैमसंग गैलेक्सी S25 स्मार्टफोन भेंट किया।

बैठक के अंत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव खेमराज भट्ट ने सभी अतिथियों एवं अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस सहयोग को विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल बताया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 8 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 10 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन