लोक भवन में मनाया गया तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस

नैनीताल। मंगलवार को लोक भवन, नैनीताल में तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में अध्ययनरत तेलंगाना के विद्यार्थियों से संवाद किया तथा प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्तराखण्ड में अपने अनुभव साझा किए और यहां की संस्कृति, शिक्षा एवं वातावरण के प्रति अपने विचार व्यक्त किया।

राज्यपाल ने कहा कि तेलंगाना समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संपदा, वनों एवं वन्य जीवों से समृद्ध राज्य है। अपनी ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधता और विकासोन्मुख दृष्टिकोण के कारण तेलंगाना देश में एक विशिष्ट पहचान रखता है तथा पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत आकर्षक है। उन्होंने कहा कि कृषि, तकनीकी एवं साइबर क्षेत्र में तेलंगाना द्वारा अर्जित उपलब्धियां देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

राज्यपाल ने अपने सैन्य सेवा काल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें तेलंगाना से विशेष आत्मीय जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि सैन्य सेवा के दौरान लगभग तीन वर्षों तक वहां कार्य करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें राज्य की संस्कृति, लोगों और परंपराओं को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया।

राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस मनाने से देश की विविध सांस्कृतिक विरासत को जानने, समझने और आपसी संवाद को बढ़ावा देने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि “विविधता में एकता” भारत की सबसे बड़ी शक्ति है और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक समन्वय, पारस्परिक समझ और राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत करती है। यह पहल एक सशक्त, समृद्ध और एकजुट भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के प्रो डी एस मूर्ति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन