बैठक में जिलाधिकारी रयाल ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के अधिकारियों को दिए निर्देश

हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय में सोमवार को राजस्व कर, संग्रह, प्रवर्तन कार्यों आदि कार्यों की विभागवार मासिक समीक्षा बैठक करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने और स्टाम्प व आबकारी वादों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप नहीं होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि न्यायालयों में लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा उनके पटलों का स्थलीय निरीक्षण शीघ्र ही किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस विभाग को प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम, शिक्षा विभाग, अभियोजन विभाग और समाज कल्याण विभाग को पॉक्सो एवं एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए एक्टिविटी कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करें ताकि अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

जिलाधिकारी ने तहसील दिवस से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक निस्तारण करने के निर्देश दिए ताकि आमजनता को अनावश्यक परेशानी ना हो। उन्होंने सभी तहसील स्तर के अधिकारियों को प्रतिदिन जनसुनवाई कर निस्तारण के भी निर्देश दिए।

बैठक में विगत दिवस आंधी तूफान के कारण वृक्ष गिरने से रामनगर कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के वनग्राम रिंगोडा निवासी कानू उपाध्याय की मृत्यु पर जिलाधिकारी ने तत्काल मुआवजा राशि देने के निर्देश उपजिलाधिकारी रामनगर को दिए।

उन्होंने कहा आंधी-तूफान से किसानों को फसलों का जो भी नुकसान हुआ है सभी उपजिलाधिकारी आंकलन कर फसल नुकसान का मुआवजा किसानों को देना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सड़क हादसों को रोकने के लिए सूखे और जर्जर पेड़ों को हटाने निर्देश सभी परगना मजिस्ट्रेट को दिये साथ ही उन्होंने कहा तेज हवा व बारिश के दौरान पेड़ों के गिरने से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यूपीसीएल विभाग के अधिकारियों को झूलते विद्युत तारों को भी शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, एसपी सिटी मनोज कत्याल, नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक, प्रमोद कुमार, मोनिका, बीसी पंत, रेखा कोहली, प्रमोद कुमार के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related Posts

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने संबंधी तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0एफआईआर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 4 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 5 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 3 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 3 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 4 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और विकास कार्यों की हुई समीक्षा

  • By Tanuja
  • July 27, 2026
  • 6 views
बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और विकास कार्यों की हुई समीक्षा