ड्रोन अटैक से धधका दुबई एयरपोर्ट, हादसे के बाद फ्लाइट्स सस्पेंड

दिल्ली। आज सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के आसपास ईरानी ड्रोन ने हमला किया, जिससे एक फ्यूल टैंक में भीषण आग लग गई। 16 मार्च 2026 को दुबई मीडिया ऑफिस ने X पर पोस्ट करके कन्फर्म किया कि ‘ड्रोन इंसिडेंट’ की वजह से फ्यूल टैंक प्रभावित हुआ और आगजनी की घटना हुई है।

ड्रोन हमले के फौरन बाद दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। ऑफिशियल अपडेट में कहा गया है कि आग अब पूरी तरह कंट्रोल में है। इस हादसे में कोई घायल या मौत की खबर नहीं है। सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं, ताकि एयरपोर्ट, रहने वाले लोगों और स्टाफ को कोई खतरा न हो।

इस घटना के बाद दुनिया का सबसे बड़ा कहे जाने वाले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दी गईं हैं। एमिरेट्स एयरलाइंस ने भी X पर पोस्ट किया कि आने-जाने वाली फ्लाइट्स टेम्परेरी बंद हैं। पैसेंजर्स को एयरलाइंस से संपर्क करने और एयरपोर्ट न आने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है, एयरपोर्ट रोड और टनल बंद रहे, लोगों को अल्टरनेटिव रूट इस्तेमाल करने को कहा गया है।

यह हमला ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग का हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने जंग शुरू होने से अब तक UAE पर 1,800 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन फायर किए हैं। UAE सबसे ज्यादा टारगेटेड देश बन गया है। ईरान अमेरिकी बेस, एयरपोर्ट, पोर्ट और ऑयल फैसिलिटी को टारगेट कर रहा है, क्योंकि यहां से अमेरिका-इजरायल ने ईरान के लीडरशिप पर हमले किए थे।

पिछले कुछ दिनों में भी दुबई के आसपास कई ड्रोन इंसिडेंट हुए हैं, जैसे एयरपोर्ट के पास ड्रोन गिरने से 4 लोग घायल हुए, बिल्डिंग पर डेब्री से छोटी आग लगी या फिर बुर्ज खलीफा के पास हुए ड्रोन हमले। आज का यह हमला फ्यूल टैंक पर हुआ, जो बड़ा खतरा था। UAE की एयर डिफेंस ने ज्यादातर ड्रोन और मिसाइल इंटरसेप्ट किए हैं, लेकिन कुछ इंपैक्ट हो रहे हैं।

दुबई पुलिस और अथॉरिटी लगातार अपडेट दे रही हैं। स्थिति अब स्थिर है, लेकिन जंग की वजह से गल्फ में ट्रैवल और सिक्योरिटी को लेकर चिंता बनी हुई है।

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 4 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 4 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 7 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 8 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा