दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये बढ़ोतरी की सौगात, लालकुआं दुग्ध संघ में उमड़ा जनसैलाब

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं प्रबंध कमेटी के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इस अवसर पर स्वच्छ दूध उत्पादक गोष्ठी आयोजित की गई तथा जिला योजना के अंतर्गत दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य दीपा दरमवाल मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा एवं संचालक मंडल के सदस्यों का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। समारोह में क्षेत्र के 826 से अधिक दुग्ध उत्पादकों, महिलाओं और गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही, जिससे पूरा परिसर उत्साह और उल्लास से सराबोर हो उठा। मुकेश बोरा के एक फोन कॉल पर महिला दुग्ध उत्पादकों का जनसैलाब कार्यक्रम स्थल पर उमड़ पड़ा।

स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित गोष्ठी में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दूध उत्पादन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दूध की गुणवत्ता और स्वच्छता ही दुग्ध व्यवसाय की असली पहचान है, जिससे उत्पादकों को बेहतर लाभ मिलता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए दुग्ध व्यवसाय में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जिला योजना के अंतर्गत दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए गए। महिला डेयरी विकास योजना के तहत प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला दुग्ध समिति हरिपुर कुंवर सिंह आनंदपुर तोक हल्द्वानी की दुग्ध उत्पादक हिमानी देवी को 25 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली पुष्पा देवी को 15 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दीपा देवी को 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

बताया गया कि हिमानी देवी प्रतिदिन लगभग 500 लीटर, पुष्पा देवी 350 लीटर तथा दीपा देवी 250 लीटर दूध नैनीताल दुग्ध संघ को आपूर्ति करती हैं।इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि 15 अप्रैल से दूध के मूल्य में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ का उद्देश्य दुग्ध उत्पादक किसानों का सर्वांगीण विकास करना और उनकी आय में वृद्धि करना है।

उन्होंने बताया कि प्रथम कार्यकाल (2018–24) के दौरान दुग्ध संघ द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिनसे किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिला। वहीं द्वितीय कार्यकाल (2024–26) में भी दुग्ध संघ को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले सात वर्षों में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और सहकारिता व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं और सहयोग से दुग्ध व्यवसाय को नई दिशा मिल रही है।

कार्यक्रम का संचालन प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया।

इस अवसर पर डेयरी विकास विभाग के उपनिदेशक संजय उपाध्याय, यूसीडीएफ के आरएम तिवारी, संचालक मंडल सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा, आनंद सिंह नेगी, दीपा बिष्ट, हेमा देवी, खष्टी देवी, पुष्पा देवी, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रभारी अभियंता राजेंद्र प्रसाद दुमका, सहायक प्रबंधक महिला डेयरी गीता ओझा सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात और देवीय आपदा की परिस्थितियों तथा आगामी…

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य एवं धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से दुग्ध संघ एवं प्रबंध कमेटी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन