हल्द्वानी। आज उस समय हड़कंप मच गया जब पीएसपी हॉस्पिटल के उद्घाटन में सीएम धामी शामिल होने वाले थे और उससे कुछ समय पहले चेकिंग करते हुए सीएम के कार्यक्रम स्थल के पास ही एक युवक का शव मिला।
बता दें कि सुशीला तिवारी अस्पताल के पास एक कार खड़ी थी जिसके गाड़ी के अंदर ही युवक मृत पाया गया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है।
इस घटना के बाद सीओ और कोतवाल सहित पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच के आदेश दिए। 32 वर्षीय युवक की मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस।








