अपर जिलाधिकारी ने ली गंगा समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने शुक्रवार की नगर निगम सभागार हल्द्वानी में गंगा समिति की बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम सहित सभी स्थानीय निकाय के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्वच्छता के संबन्ध में उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने विभिन्न कार्यों की प्रगति के दौरान कैंचीधाम में एसटीपी का कार्य मार्च महीने से शुरू करने के निर्देश दिए ।

उन्होने उच्च न्यायालयों के निर्देशों के क्रम में इन सभी विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि स्वछता का विशेष ध्यान रखा जाय, नदी, सड़क किनारे कूडा न दिखाई दे। उन्होंने कहा कि कैचीधाम में एसपीटी कार्य को लेकर 15 नाली भूमि राजस्व विभाग से पेयजल निगम को हस्तातरित कर दी गई है और एसटीपी का कार्य मार्च मांह से शुरू किया जायेगा।

बैठक में वीसी के माध्यम से अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित सफाई अभियान जारी है शासन द्वारा 10 लाख की धनराशि की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत द्वारा 08 ब्लाक में कूडा निस्तारण हेतु कूडा गाडी की व्यवस्था की गई है।

मुख्य कृषि अधिकारी ने अवगत कराया कि एग्रीकल्चर सेक्टर में 28 किसान सखियों के माध्यम से प्राकृतिक व जैविक खेती को बढावा देने के साथ ही किसानों की आयु को दोगुना किए जाने हेतु प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

इसके लिए किसान सखियों के माध्यम से ऐसे किसानो को सम्मिलत करेगे जो जैविक व प्राकृतिक खेती में रूची रखते है तथा उनके नंबर लोगों को शेयर किया जायेगा। जिससे जैविक खेती करने हेतु किसानो को प्रेरित किया जायेगा।

वीसी के माध्यम से जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जल संस्थान के स्तर से जो भी एसटीपी के कार्य किये जा रहे है, यह सारे कार्यो को एक साथ ही करना सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही प्रदूषण बोर्ड को निर्देश दिये है कि लगातार मॉनिटरिंग करें तथा होटल कारोबारी, संस्थान द्वारा नदियों में कूडा एवं गन्दा पानी छोडा जा रहा है उनके खिलाफ कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें।

बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी कैंचीधाम मोनिका, अध्यक्ष शिप्रा नदी समिति जगदीश नेगी, के साथ ही सम्बन्धित विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन