हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार जनपद को अपराध मुक्त बनाने एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु Operation Crackdown के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
उक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल व पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
अपराध, अराजकता रोकने हेतु संदिग्ध वाहन व वस्तु चेकिंग के दौरान दिनांक 18.02.2026 को अभियुक्त पंकज सिंह बिष्ट पुत्र शंकर सिंह बिष्ट नि0- मोल्टा थाना- जोशीमठ, जिला- चमोली को एक 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक व 03 जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त से बरामद असलाह के स्रोत के संबंध में पूछताछ/जांच जारी है।
पुलिस टीम-
- उ0नि0 गौरव जोशी प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव
- अपर उ0नि0 मान सिंह कोतवाली हल्द्वानी
- का0 257 नापु अरुण राणा कोतवाली हल्द्वानी
- का0 566 नापु कमलेश सिंह नौला कोतवाली हल्द्वानी
📢 जनमानस से अपील-
जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आमजन से अनुरोध है कि अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें। यदि आपके क्षेत्र में कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में निवास करता दिखाई दे, अवैध गतिविधियों की आशंका हो, या किसी प्रकार की असामान्य गतिविधि संचालित होती दिखे, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
आपकी एक सूचना अपराध रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
📞 आपात स्थिति में डायल करें: 112📱 सूचना हेतु संपर्क करें: 9411112979🏢 अथवा अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को तुरंत अवगत कराएं।





