ग्राफिक ऐरा में तकनीकी उन्नति एवं कौशल विकास” विषय पर एक ज्ञानवर्धक सत्र का किया गया सफल आयोजन

हल्द्वानी। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) विभाग तथा स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग (SOC) द्वारा Central Tool Room & Training Centre (CTTC), भुवनेश्वर के सहयोग से “तकनीकी उन्नति एवं कौशल विकास” विषय पर एक ज्ञानवर्धक सत्र का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises, भारत सरकार के अंतर्गत आयोजित किया गया।सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उभरती एवं उन्नत तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), डीप लर्निंग तथा जनरेटिव AI के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

विशेषज्ञों ने बताया कि ये तकनीकें किस प्रकार विभिन्न उद्योगों में परिवर्तन ला रही हैं तथा आने वाले समय में इन क्षेत्रों में कुशल पेशेवरों की मांग तेजी से बढ़ेगी।कार्यक्रम में दो विशिष्ट संसाधन व्यक्तियों ने अपने अनुभव साझा किए।

पहले वक्ता शिव शंकर कुमार प्रसाद (इंजीनियर – डिज़ाइन) ने टूल डिज़ाइन, औद्योगिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी नवाचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने इंडो-जर्मन टूल रूम तथा CTTC, भुवनेश्वर में 8 से अधिक वर्षों के अनुभव के आधार पर छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने टूल डिज़ाइन में प्रकाशित शोध पत्र तथा तीन डिज़ाइन पेटेंट की जानकारी भी साझा की।

दूसरी वक्ता देबाश्री साहू, जो CTTC भुवनेश्वर में AI एवं ML तथा डेटा एनालिटिक्स की वरिष्ठ फैकल्टी हैं, ने AI-ML के वर्तमान रुझानों, करियर संभावनाओं और आवश्यक कौशलों पर विस्तार से चर्चा की। वे UI/UX डिजाइनर होने के साथ-साथ Google Developer Groups Bhubaneswar की कोर डिज़ाइन टीम की सदस्य भी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने और नवाचार आधारित सीखने के लिए प्रेरित किया।

इस सत्र का उद्देश्य अकादमिक शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को पाटना तथा विद्यार्थियों को भविष्य उन्मुख कौशलों से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तकनीकी क्षेत्रों में अपने करियर को नई दिशा देने के लिए प्रेरित हुए।

इस अवसर पर परिसर निदेशक डॉ. एम.सी. लोहानी ने अपने संदेश में कहा कि आज के डिजिटल युग में तकनीकी कौशल का निरंतर उन्नयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें उद्योग के अनुरूप व्यावहारिक एवं शोध आधारित शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने CTTC के साथ इस सहयोग को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन कमलेश पडलिया द्वारा किया गया।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश