पत्रकार 11 और प्राधिकरण नैनीताल के बीच हुआ क्रिकेट का मुकाबला, पत्रकार 11 ने 2 विकेट से जीता मैच

हल्द्वानी। GNG ग्राउंड, कमलुवा गांजा में पत्रकार 11 और प्राधिकरण नैनीताल के बीच खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरकार पत्रकार 11 ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्राधिकरण नैनीताल की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पत्रकार 11 के गेंदबाज अंकित साह ने पहला ही ओवर मेडन डालकर दबाव बना दिया।

शुरुआती झटकों के बावजूद सूरज ने जिम्मेदारी भरी 54 रनों की पारी खेली और टीम को संभालने का प्रयास किया। शिवम ने 21 रन जोड़े, जबकि सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने 10 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके और पूरी टीम 146 रनों पर ऑलआउट हो गई।

पत्रकार 11 की ओर से गेंदबाजी में कमल जगाती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। अंकित साह और दिनेश पांडेय ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि तारा जोशी और जीवन ने 1-1 सफलता प्राप्त की। पत्रकार 11 की ओर से योगेश शर्मा ने शानदार फील्डिंग की। साथ ही कमेंट्री से खिलाडियों में जोश भरने का काम किया।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार 11 की शुरुआत आक्रामक रही। जीवन राज ने 18 रन बनाते हुए लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़कर माहौल बना दिया। कमल जगाती (14), अंकित साह (13) और दिनेश पांडेय (12) ने उपयोगी पारियां खेलीं। अंकित और कमला जागती ने 27 रनो की साझेदारी की।

अंत में संतोष जोशी ने धैर्य और संयम के साथ 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए टीम को जीत की दहलीज पार कराई।आखिरी ओवरों तक चले इस मुकाबले में पत्रकार 11 ने साहस और संयम का परिचय देते हुए यादगार जीत दर्ज की।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन