होली के हर्बल रंगों से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, बसंती राणा और वैष्णवी स्वयं सहायता समूह की प्रेरक कहानी

हल्द्वानी। वैष्णवी स्वयं सहायता समूह की संचालिका बसंती राणा ने यह साबित कर दिया है कि यदि मेहनत, सही अवसर और सरकार का सहयोग मिल जाए, तो महिलाएं आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल बन सकती हैं।

आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए, वर्तमान में समूह द्वारा फूलों, पालक, गाजर और चुकंदर से बने प्राकृतिक हर्बल रंगों का बड़े स्तर पर निर्माण किया जा रहा है। ये रंग न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि त्वचा के लिए सुरक्षित और रासायनिक मुक्त भी हैं। यही कारण है कि इन हर्बल रंगों की मांग स्थानीय बाजारों के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी तेजी से बढ़ रही है।

बसंती राणा के नेतृत्व में वैष्णवी स्वयं सहायता समूह आज महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण बन चुका है। समूह द्वारा वर्ष भर सीजनल कार्यों को प्राथमिकता दी जाती है—

रक्षा बंधन पर राखी निर्माण

करवाचौथ पर ऐपन डिजाइन थालियां

दिवाली पर फूल मालाएं

होली पर प्राकृतिक हर्बल रंग

इसके अलावा समूह द्वारा धूप–अगरबत्ती, मसाले, आचार सहित अनेक स्वदेशी व हस्तनिर्मित उत्पाद भी तैयार किए जाते हैं।

आर्थिक दृष्टि से भी यह समूह बेहद सफल रहा है। वर्ष में एक बार खेल महाकुंभ के दौरान कैंटीन संचालन कर, सभी खर्च निकालने के बाद समूह को लगभग ₹8 लाख की आय प्राप्त होती है।

वहीं, वर्ष भर विभिन्न उत्पादों की बिक्री से लगभग ₹4 लाख की अतिरिक्त वार्षिक आय अर्जित की जाती है।महिला आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्तमान सरकार द्वारा समूह को ₹15 लाख का ऋण उपलब्ध कराया गया, जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ी और कार्यों का विस्तार संभव हो सका।

बसंती राणा और वैष्णवी स्वयं सहायता समूह की यह सफलता कहानी महिला आत्मनिर्भरता नीति की जीवंत मिसाल है। यह कहानी न केवल अन्य महिलाओं को प्रेरित करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आत्मनिर्भर भारत की नींव गांव और स्वयं सहायता समूहों से ही मजबूत होती है।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश