हल्द्वानी। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत 9 फरवरी (सोमवार) को अम्बेडकर पार्क दमुवाढूंगा में अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय की अध्यक्षता में बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा।
बहुउददेशीय शिविर में 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से आमनमानस को लाभान्वित किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उक्त बहुउददेशीय शिविरों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु विभागीय स्टॉल लगाना भी सुनिश्चित करें।





