मुख्यमंत्री धामी ने जमरानी बांध परियोजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के भ्रमण के दौरान गोला नदी में सिंचाई, पेयजल आदि के लिए बनाए जा रहे जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर किए जा रहे कार्यों के बारे में अधिकारियों एवं विशेषज्ञों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री द्वारा परियोजना की प्रगति, समयबद्धता एवं गुणवत्ता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए तय समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर, उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत कराए जा रहे अन्य निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में भी विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा सकारात्मक सोच के साथ कई वार्ताओं के माध्यम से पर्यावरणीय एवं तकनीकी कठिनाईयों को दूर किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जन भावनाओं के अनुरूप जमरानी बांध की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने जमरानी बांध परियोजना को आगे बढ़ाने में सहयोग करने वाले सभी स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार योजनाओं को कागजों से निकाल कर धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम कागजों पर नही बल्कि काम पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर अड़चन व धनराशि की परवाह न करते हुए अड़चनों को दूर करते हुए विकास कार्यों को निरन्तर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक भी योजना अधूरी नहीं रहेगी, जनभावनाओं को देखते हुए सभी योजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना हमारी समृद्धि का प्रतीक है। उत्तराखण्ड राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में जमरानी बांध का भी बहुत बड़ा योगदान होगा और यह राज्य के प्रगति पथ पर आगे बड़ने का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध के निर्माण से जहॉ एक ओर सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी वहीं यहॉ के युवाओं को रोजगार के अवसर भी इससे प्राप्त होंगे। यहॉ पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगो की मांग है कि इस परियोजना से विद्युत का भी उत्पादन हो, इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार से वार्ता की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से कुमाऊॅ के तराई क्षेत्र के साथ ही उत्तर प्रदेश के किसानों एवं क्षेत्र वासियों को भी इसका लाभ मिलेगा, साथ ही इस परियोजना से अनेक गतिविधियां बढ़ेंगी।

इस दौरान जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक महेश खरे द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना अंतर्गत दो टनलों का निर्माण कार्य लगभग 88 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त नदी के पानी के डायवर्सन हेतु कॉफर डैम का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जून 2026 तक टनल निर्माण एवं कृत्रिम डैम का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके उपरांत आगामी मानसून में नदी का पानी टनलों के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद स्थायी बांध के निर्माण कार्य को प्रारंभ कर उसे तेजी से किया जाएगा।

उन्होंने अवगत कराया कि जमरानी बांध परियोजना का समस्त निर्माण कार्य जून 2029 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हेतु कार्य तेजी से किया जा रहा है।

इस दौरान विधायक कालाढुंगी बंशीधर भगत, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दर्मवाल, दर्जा राज्यमंत्री डॉ.अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, नवीन वर्मा, दीपक मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट, केडी रूबाली, मण्डलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ.मन्जूनाथ टीसी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय जनता व विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related Posts

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

हल्द्वानी। डॉ. मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल* के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की…

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में चल रहा तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा 2026’ रविवार को बेहद उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हो गया। स्कूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 4 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 5 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

  • By Tanuja
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 7 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा