मुक्तेश्वर पुलिस ने 1.643 किलोग्राम चरस के साथ 3 युवकों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने हेतु एवं न्यू ईयर के जश्न के दौरान सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक क्राइम नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भवाली सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में दिनांक 30/12/24 को थाना मुक्तेश्वर क्षेत्र अंतर्गत कालापातल से ज़स्टा रिज़ॉर्ट को जाने वाले मार्ग पर चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK04L 9610 पर सवार तीन युवकों को रोकने पर चैक किये जाने पर तीनों के कब्जे से कुल 01 किलो 643 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई जिन्हें गिरफ्तार कर थाना मुक्तेश्वर में धारा- 8/20/60 NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि वह आसपास के क्षेत्र से स्वयं चरस एकत्र कर हल्द्वानी अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु बेचने ले जा रहे थे पुलिस की सघन चैकिंग अभियान में गिरफ्तार हो गए।

गिरफ्तारी-

1- नितिन सिंह पुत्र जीवन सिंह लोधियाल निवासी ग्राम लोध थाना मुक्तेश्वर उम्र 21 वर्ष

2- हरिश्चंद्र पुत्र नरेंद्र लाल निवासी हरि नगर अकसोड थाना मुक्तेश्वर उम्र 21 वर्ष

3- रोहित कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी हरी नगर अकसोडा मुक्तेश्वर उम्र 23 वर्ष

बरामदगी-

क्रमशः 792.5 ग्राम, 403 ग्राम, 447.5 ग्राम कुल- 01 किलो 643 ग्राम चरस

गिरफ़्तारी टीम-

1- उ0 नि0 विजय कुमार चौकी प्रभारी धानाचूली

2- हे0का0 जीवन नाथ गोस्वामी

3- क़ानि0 मो0 असलम

4- क़ानि0 कोसतुब कन्याल

5- क़ानि0 जयबीर सिंह

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश