अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना, मुख्यमंत्री धामी की सोच और आईजी रिद्धिम अग्रवाल की निगरानी में बदला पुलिस चेहरा

नैनीताल। उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार की प्राथमिकता केवल योजनाएं चलाना नहीं, बल्कि उन योजनाओं का जमीनी असर सुनिश्चित करना है। इसी सोच का सशक्त उदाहरण कुमाऊं परिक्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जहां डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवा को मात्र “रिस्पॉन्स सिस्टम” नहीं बल्कि “पीड़ित-संतुष्टि आधारित सेवा” के रूप में विकसित किया गया है।

उत्तराखण्ड में शासन और प्रशासन के बीच जब सोच, संवेदना और सख़्ती एक साथ खड़ी हो जाए, तब परिणाम केवल फ़ाइलों में नहीं, बल्कि आम नागरिक के जीवन में दिखाई देते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पुलिस व्यवस्था को केवल “कानून-व्यवस्था” तक सीमित न रखकर उसे जन-सेवा, भरोसे और संवैधानिक उत्तरदायित्व से जोड़ने का जो विजन रखा है, वह आज कुमाऊं परिक्षेत्र में जमीन पर उतरता हुआ साफ दिख रहा है।

इसी विज़न को साकार कर रही हैं कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल, जिनके नेतृत्व में डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवा को संवेदनशील, जवाबदेह और परिणाम-आधारित पुलिसिंग का मजबूत मॉडल बनाया गया है।

इस पूरे प्रयास की कमान कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने संभाली है, जिनके स्पष्ट निर्देश हैं कि “तेज रिस्पॉन्स ही नहीं, बल्कि पीड़ित की संतुष्टि भी, पुलिस कार्यवाही की वास्तविक कसौटी है।”

आज कुमाऊँ परिक्षेत्र में डायल 112 सेवाएक ऐसी प्रणाली बन चुकी है जो, तेज है,संवेदनशील है, जवाबदेह है और सबसे बढ़कर — जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच और आईजी रिद्धिम अग्रवाल की जमीनी निगरानी ने कुमाऊं को विश्वास-आधारित पुलिसिंग का मॉडल बना दिया है।

अब हर सूचना पर खाकी ने क्या किया उसका बनेगा रिपोर्ट कार्ड कुमाऊं आई जी रिद्धिम अग्रवाल ने जानता का भरोसा और उसकी परेशानी तो तत्काल हल करके के लिए अब पुलिस को निर्देश दिए है। अब अगर कोई भी व्यक्ति पुलिस को कॉल करके कोई सूचना देता है और उसकी सूचना पर क्या कार्यवाही हुई, पुलिस ने एक्शन लिया या नहीं, इन सब चीजों की मॉनिटरिंग की जाएगी। अब अगर किसी पुलिस कर्मी को कोई सूचना मिली और उसने काम करने में हिला हवाली की तो उसके खिलाफ भी एक्शन किया जाएगा। अब इससे एक और जहाँ अवाम का विश्वास ख़ाकी पर और बढ़ेगा तो वही अब हर एक सूचना पर पुलिस को ठोस कार्रवाई भी करनी होगी ।

डायल 112 : अब आपातकालीन नंबर नहीं, जनता का भरोसा*कुमाऊँ परिक्षेत्र में डायल 112 सेवा को लेकर सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब हर कॉल को केवल “निस्तारित” नहीं किया जाता, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाता है कि पीड़ित वास्तव में सुरक्षित, संतुष्ट और न्याय की अनुभूति में है या नहीं।

आईजी कुमाऊँ के निर्देशों पर प्रत्येक गंभीर कॉल की वरिष्ठ स्तर पर समीक्षा, पुलिस कार्यवाही के बाद सीधे पीड़ित से फीडबैक, लापरवाही या औपचारिकता पाए जाने पर तत्काल जवाबदेही तय की कई है।

मुख्यमंत्री की सोच : जवाबदेह शासन, जमीनी असर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार यह स्पष्ट करते रहे हैं कि शासन की सफलता योजनाओं की संख्या से नहीं, बल्कि जनता के अनुभव और भरोसे से तय होती है। इसी सोच के अनुरूप पुलिस विभाग को भी यह निर्देश दिए गए कि महिला, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता सर्वोपरि हो, आपातकालीन सेवाओं में देरी या लापरवाही के लिए शून्य सहनशीलता पुलिस की कार्यवाही का मूल्यांकन पीड़ित की संतुष्टि से किया जाए।

कुमाऊं में डायल 112 की कार्यप्रणाली उसी सोच का प्रतिबिंब है। गंभीर मामलों पर विशेष निगरानी और फीडबैक सिस्टम आईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशों पर सितंबर से 31 दिसंबर 2025 तकहत्या, महिला अपराध, लूट, एससी/एसटी, मानव तस्करी, स्नैचिंग और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों में विशेष फीडबैक व्यवस्था लागू की गई।

आंकड़े खुद बोलते हैं। कुल गंभीर कॉल : 3432, महिला अपराध से संबंधित : 3016, वरिष्ठ नागरिक : 87,तस्करी : 216,एससी/एसटी : 14, स्नैचिंग : 76, हत्या : 10, लूट : 13, ये आँकड़े यह साबित करते हैं कि कुमाऊँ पुलिस सिर्फ़ कॉल नहीं गिन रही, हर कॉल के पीछे खड़े इंसान को प्राथमिकता दे रही है।

फील्ड से आए भरोसे के जीवंत उदाहरण एक महिला जो (08.12.2025)को हरियाणा से घूमने आई थी, उसके साथ मारपीट की घटना होती है, जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई को अंजाम देते पुलिस पीड़ित महिला के पास पहुंची और कार्यवाही शुरू की, पुलिस रूम से जब पीड़िता को फोन कर उनसे उनकी शिकायत पर कारवाही की जानकारी फीडबैक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उत्तराखंड पुलिस द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्रवाई पर संतोष जताया।

डायल 112 और पेट्रोलिंग यूनिट की तत्परता से पीड़िता को सुरक्षा का अहसास मिला। पुलिस के सहयोगात्मक रवैये की सराहना की गई। नशे की लत से जकड़ा हुआ परिवार के चिराग को पुलिस ने दिखाई नई राह।

आज के इस बदलते दौर में जिस तरह से नौजवान नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं वो किसी से छिपा नहीं है। जब पुलिस को पता चला की एक परिवार का नौजवान बेटा भी इस दलदल में फस गया है तो पुलिस ने मानवता की राह को अपनाते हुए उस परिवार की मदद कर उनके बेटे को नशा मुक्त कराने का प्रयास शुरू किया जिस कारण आज परिवार का वो बच्चा पुनः परिवार को वापस मिला उसने नशे को अलविदा कह दिया, परिवार ने पुलिस का आभार जताया।

सड़क दुर्घटना (चम्पावत) की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने सबसे पहले मौके पर पहुँची और घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा उसके परिजनों को सूचित कर अस्पताल बुला मानवता और कर्तव्य का उदाहरण पेश किया।

11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म प्रयासहाईवे पेट्रोलिंग की सतर्कता से आरोपी तुरंत गिरफ्तार। परिवार ने पुलिस की संवेदनशीलता की प्रशंसा की।

वरिष्ठ नागरिक की सहायतासूचना मात्र पर पुलिस ने बुज़ुर्ग को अस्पताल पहुँचाया, केवल कानून नहीं बल्कि करुणा का परिचय दिया।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल : सख्ती + संवेदनशीलता का संतुलन

आईजी कुमाऊं के नेतृत्व में यह स्पष्ट किया गया है कि, आपातकालीन सेवा में कोई समझौता नहीं, पीड़ित से संवाद ही पुलिस की असली परीक्षा, जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत उनकी कार्यशैली ने कुमाऊं में पुलिसिंग को भय से भरोसे की ओर मोड़ा है।

Related Posts

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

हल्द्वानी। महापौर गजराज सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति (ध्वनिमत) से…

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र (CIQA) द्वारा आयोजित विशेष व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत “How to Use AI in Teaching” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 12 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 14 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views
महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा  वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती