न्याय, समानता और बंधुत्व का संकल्प, संविधान की ताकत, कुमाऊं पुलिस की प्रतिबद्धता : आई जी रिद्धिम अग्रवाल

नैनीताल। 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ एवं गौरवमयी अवसर पर कुमायूँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने कुमायूँ परिक्षेत्र की समस्त जनता, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

अपने संदेश में आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानों तथा भारत की एकता और अखंडता के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह दिवस प्रत्येक नागरिक को यह स्मरण कराता है कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ हमारे कर्तव्य भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस जनता की सेवा, सुरक्षा और विश्वास को सर्वोपरि मानते हुए कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा समाज के कमजोर वर्गों की रक्षा हेतु निरंतर सजग एवं प्रतिबद्ध है। विषम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी पुलिस बल द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और साहस के साथ किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं।

आईजी अग्रवाल ने कहा कि आज के इस पावन अवसर पर यह आवश्यक है कि सभी नागरिक अपने आचरण, कार्यशैली और निर्णयों में संवैधानिक मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व—को आत्मसात करें तथा एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।

अंत में उन्होंने आह्वान किया कि इस गणतंत्र दिवस पर हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा हेतु पूर्ण निष्ठा से कार्य करने तथा जनसेवा को अपना सर्वोच्च धर्म मानने का संकल्प लें।

Related Posts

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

धारी। उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट की अध्यक्षता में प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अवैध…

जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में कल आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत, विभिन्न राजस्व वादों का किया जाएगा निस्तारण

नैनीताल। राज्य में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण हेतु माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में दिनांक 28 मार्च, 2026 को संपूर्ण राज्य में ‘राजस्व लोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 12 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 14 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views