रानीबाग कलसिया नाले पर बने वैलीब्रिज की भार क्षमता बढ़ेगी, अधिक भार क्षमता वाले वैलीब्रिज के निर्माण की कवायद शुरू

हल्द्वानी। हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत कलसिया नाले में वर्तमान में स्थित वैली ब्रिज के स्थान पर अधिक भार क्षमता का वैली मोटर ब्रिज का निर्माण शीघ्र किया जाना है। उक्त मोटर पुल के निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्ग एवं यातायात व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारीने कहा कि कुमाऊं के पहाड़ी जिलों को जोड़ने वाली यह सड़क मार्ग एक महत्वपूर्ण मार्ग है। इसमें वाहनों का लगातार दबाव भी बढ़ रहा है। उक्त मार्ग में कलसिया नाले में वर्तमान में 32 टन भार क्षमता के वैलिबिज के स्थान पर अधिक भार क्षमता का वैलिब्रिज का निर्माण होना है, उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान यातायात को सुव्यवस्थित व सुरक्षित रखना आवश्यकीय है।

पुल निर्माण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इस हेतु उक्त स्थान पर वैकल्पिक मार्ग को भी तैयार करना आवश्यकीय है। उन्होंने एन एच,लोक निर्माण विभाग,राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारियों को शुक्रवार को उक्त स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर वैकल्पिक मार्ग की संभावना को तलाशने के निर्देश दिए।

इस दौरान एनएच के अधीक्षण अभियंता द्वारा अवगत कराया की उक्त वैलिब्रिज का निर्माण 3 महीने में पूर्ण करने की कार्य योजना तैयार की गई है, शीघ्र ही वैकल्पिक मार्ग तैयार कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर लिया जाएगा।

बैठक में पुल निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ जगदीश चंद्र, अधीक्षण अभियंता एन एच हरीश पांगती, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश