हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जवानों की फिटनेस और स्मार्ट पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक मंगलवार को जनपद के सभी थानों में परेड तथा शस्त्र हैंडलिंग करवाने के निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में आज दिनांक 19.01.2026 को थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस द्वारा मंगलवार की परेड तथा कर्मचारियों को शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया।








