आम्रपाली क्रिकेट मैदान में खेले गए मुकाबले में पुलिस एकादश ने प्रेस एकादश को 39 रनों से हराया

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर म पुलिस एवं पत्रकारों के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग एवं मैत्री भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 18.01.2026 को पुलिस तथा प्रेस 11 के बीच आम्रपाली क्रिकेट मैदान में एक सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

पुलिस एकादश का नेतृत्व एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 तथा पत्रकार 11 का नेतृत्व संतोष जोशी ने किया।

पुलिस एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, पुलिस की तरफ से थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी तथा SOG प्रभारी राजेश जोशी द्वारा पारी की शुरुआत की गई, शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा कप्तानी पारी खेलते हुए एक छोर संभाले रखा, उनके द्वारा 45 रनों की शानदार पारी खेली गई। उनके सान्निध्य में अन्य बल्लेबाजों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य दिया। प्रेस एकादश की तरफ से हर्ष तथा नवनीत सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होने 02 –02 विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रेस एकादश की तरफ से पंकज पांडे और नवनीत बिष्ट ने पारी की शुरुआत की, पुलिस एकादश की कसी हुई गेंदबाजी के सामने प्रेस एकादश नियमित अंतराल पर अपने विकेट खोती रही। कड़े मुकाबले में संघर्ष करते हुए प्रेस एकादश 123 रन ही बना सकी, और 39 रनों से हार का सामना करना पड़ा। प्रेस एकादश की तरफ से नवनीत बिष्ट ने सर्वाधिक 23 रनों की पारी खेली, लेकिन संघर्ष के बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

पुलिस एकादश की तरफ से योगेश ने 03 तथा क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल जी ने 02 विकेट अपने नाम किए। पुलिस एकादश ने 39 रनों से मुकाबला अपने नाम किया।

दोनों टीमों द्वारा खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया, तथा आपसी सद्भाव तथा सहयोग की भावना और विश्वास को और सुदृढ़ करते हुए आपसी संबंधों को और मजबूत किया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने भी दर्शक दीर्घा की शोभा बढ़ाई, एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार जीत खेल के दो पहलू है, जो हमारे लिए ज्यादा मायने नहीं रखते, इस खेल से हमारे आपसी संबंध और विश्वास और अधिक मजबूत हुए है। भविष्य में भी इस प्रकार के प्रतियोगिताएं होती रहेंगी।

पुलिस एकादश-

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 (C /WC), एसपी डॉ0 जगदीश चंद्रा (VC), एसपी मनोज कत्याल, सीओ सिटी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, निरीक्षक विजय मेहता, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, SOG प्रभारी राजेश जोशी, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप नेगी, का0 सुनील टम्टा, का0 योगेश गोस्वामी,

प्रेस एकादश-
संतोष जोशी (C), रघुवेंद्र शुक्ला, कमल जगाती, नवनीत बिष्ट, जीवन राज, अंकित शाह, गोपाल, हर्ष रावत, पवन कुंवर, योगेश शर्मा, प्रमोद डालाकोटी, चंद्र प्रकाश

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार