हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी पर रोकथाम लगाए जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
एसपी/ क्षेत्राधिकारी महोदय लालकुआ दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान कश्मीर सिंह पुत्र बाज सिंह निवासी- ग्राम- बिचुवा बाग थाना नानकमत्ता जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र 58 वर्ष को 58 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगालिया में FIR NO- 06/2026 धारा- 60(1) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तारी- कश्मीर सिह पुत्र बाज सिह
निवासी- ग्राम- बिचुवा थाना – नानकमत्ता जिला- ऊधम सिंह नगर उम्र 58 वर्ष ,
बरामदगी- 58 पाउच अवैध कच्ची शराब
पुलिस टीम-
1.हे0का0 जगदीश सिंह
2-का0राजेश सिंह
3- का0 चन्दन सिंह





