कुमाऊं आयुक्त ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं व कई गंभीर मामलों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

हल्द्वानी। जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हड़पने, मृतक आश्रित को नौकरी दिलवाने,भरण पोषण, खनन भण्डारण को सीज किये जाने जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया।

आयुक्त ने कहा रेता बजरी भण्डारण जिन क्षेत्रों में किया जाता है नियमों की अवहेलना करने पर सीज की कार्यवाही की जाए।

जनसुनवाई में बेरीपड़ाव स्थित रेता बजरी भण्डारण स्टाॅक की शिकायत ओवरलोडिंग,सीसीटीवी कैमरा तथा चाहरदीवारी न होने पर आयुक्त ने खान अधिकारी एवं आटीओ को तलब कर शहर में जिन क्षेत्रों में खजिन के स्टाॅक है उनका स्थलीय निरीक्षण कर जिन खनिज भण्डार पर सीसीटीवी कैमरा, चाहरदीवारी आदि नही है उनको सीज किया जाए तथा ओपरलोडिंग पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

विगत जनसुनवाई में धनराशि हड़पने की लम्बित प्रकरण में रानीखेत निवासी करूणा की 2 लाख की धनराशि का किया समाधान।

रानीखेत निवासी करूणा ने हल्द्वानी के पप्पू यादव को 2 लाख रूपये दिये थे उक्त व्यक्ति द्वारा धनराशि वापस नही की गई, करूणा की शिकायत पर आयुक्त ने उक्त व्यक्ति को तलब कर 1 लाख की धनराशि मौके वापस दिलाई शेष धनराशि एक माह के भीतर वापस के निर्देश दिये वापस नही करने पर कार्यवाही की जायेगी।

जनसुनवाई में लोगों ने शिकायत की कि जी.एम.एफ.एक्स ग्लोबल लिमिटेड सत्यलोक कालोनी देवलचैड द्वारा काफी लोगों की धनराशि ट्रेड मार्केट में लगाई गई जीएमएफएक्स के सीईओ द्वारा बताया गया कि उनकी कम्पनी भारी नुकसान में चल रही है। जिस पर आयुक्त ने कम्पनी का बैलेंस सीट और डाटा ऑनलाईन दिखाने के निर्देश दिये।

सीईओ डाटा एव बैलेंस सीट आनलाईन नही दिखा पाये। उक्त प्रकरण को आयुक्त ने गम्भीरता से लेते हुये उक्त प्रकरण की जांच के निर्देश दिये तथा आयुक्त द्वारा कम्पनी का जनसुनवाई के पश्चात स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।

जनसुनवाई में काफी लोगों की यह भी शिकायत आई कि लोगों द्वारा फाइनेंस कम्पनी से वाहन लोन पर लिया जाता है लोन नही देने की स्थिति में वाहन को फाइनेंस कम्पनी द्वारा बिना वाहन के ट्रान्सफर के अन्य व्यक्ति को विक्रय कर दिया जाता है और जिन लोंगो के वाहन नाम पर है चालानी व अन्य कार्यवाही से गुजरना पड़ता है। उक्त तथ्य को गम्भीरता से लेते हुये आयुक्त ने सम्भागीय परिवहन अधिकारी को इस प्रकार का कृत्य करने वाली फाइनेंस कम्पनी के खिलाफ नोटिस एवं वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आज जूडो अण्डर 19 एवं 14 का रिजल्ट को खिलाडियों की शिकायत पर आयुक्त ने निरस्त करने के निर्देश जिला क्रीडा अधिकारी को दिये। खिलाडियों द्वारा शिकायत की गई कि रैफरी क्वालीफाई नही थे तथा रैफरी के निर्णय पर असंतोष व्यक्त किया। जिस पर आयुक्त ने मैच को कल प्रातः दोबारा कराने के निर्देश दिये और कहा कि काबिल योग्य खिलाडियों का चयन किया जाए मैच रैफरी को खेल के नियमों की सही समझ हो।

आयुक्त ने कहा कि जनता मिलन में जनता की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागोें को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश