उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय विज़िटिंग प्रोफेसर फैलोशिप कार्यक्रम का शुभारंभ

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा वैश्विक शैक्षणिक सहयोग और अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में “अंतरराष्ट्रीय विज़िटिंग प्रोफेसर फैलोशिप कार्यक्रम” की घोषणा की गई है। यह कार्यक्रम ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) के क्षेत्र में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को दो सप्ताह की अवधि के लिए विश्वविद्यालय में आमंत्रित करता है, जिससे संयुक्त अनुसंधान, कार्यशालाएं, और अकादमिक संवाद को प्रोत्साहन मिलेगा।

फरवरी–मार्च 2026 सत्र के लिए इस कार्यक्रम के प्रथम कोहोर्ट (cohort) के अंतर्गत एक विज़िटिंग प्रोफेसर को विश्वविद्यालय आमंत्रित करेगा। इस पहल के माध्यम से विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों को वैश्विक शैक्षणिक अनुभवों से सीखने, सह-अध्ययन करने और अनुसंधान के नए क्षेत्रों की पहचान का अवसर मिलेगा।

साथ ही, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद, मार्गदर्शन और वैश्विक दृष्टिकोण प्राप्त होगा। यह कार्यक्रम पाठ्यक्रम नवाचार, गुणवत्तायुक्त शिक्षण, और विश्वविद्यालय के वैश्विक प्रतिष्ठा निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।

इस कार्यक्रम को लेकर कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी ने कहा:”उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। यह फैलोशिप न केवल हमारे अकादमिक समुदाय को समृद्ध करेगी, बल्कि इससे विश्वविद्यालय को वैश्विक शिक्षा समुदाय में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने में सहायता मिलेगी। हम इसे सतत अंतरराष्ट्रीय सहभागिता की दिशा में एक सशक्त प्रयास मानते हैं।”

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

    लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

    • By Tanuja
    • September 24, 2026
    • 3 views
    गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 12 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 10 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 13 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार