लालकुआं दुग्धशाला लालकुआं का किसान आयोग उपाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने किया भ्रमण

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं में उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने दुग्धशाला का विस्तृत भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग एवं स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान उन्होंने आधुनिक मशीनरी के माध्यम से दुग्ध, पनीर, घी सहित अन्य दुग्ध पदार्थों के निर्माण की प्रक्रिया को देखा। प्रशासन /विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने दुग्धशाला की प्रयोगशाला (लैब) में दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया, फैट, एसएनएफ एवं शुद्धता की जांच संबंधी विधियों की भी जानकारी दी।

लालकुआं दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने दुग्धशाला की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि संघ द्वारा प्रतिदिन बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों से दूध संग्रह किया जा रहा है। उन्होंने गुणवत्ता नियंत्रण, स्वच्छता मानकों, आधुनिक तकनीक तथा दुग्ध उत्पादको को समय पर भुगतान की व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर कहा कि किसानों को दुग्ध उत्पादन की लागत, पशु आहार, पशु स्वास्थ्य सेवाएं और समय पर भुगतान जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसान आयोग किसानों की इन समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है और इनके स्थाई समाधान के लिए सरकार स्तर पर ठोस पहल की जा रही है।

चौधरी अजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि दुग्ध उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाना, तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना और सहकारी संस्थाओं को और मजबूत करना आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर शीघ्र हल किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि, सहायक कृषि अधिकारी अफरोज अहमद, अमृत लाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। दुग्ध संघ के पी.एंड.आई. सुभाष बाबू, प्रभारी उत्पादन उमेश राणा, प्रभारी इंजीनियर स्टोर प्रभारी खलील अहमद, राजू दुम्का, लैब प्रभारी रमेश कुमार, इंजीनियर दिनेश कुलोरा, डॉ रमेश मेहता, एम. आई. एस. कमलेश कुमार समेत कर्मचारी मौजूद थे।

Related Posts

नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवाओं को किया याद

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के यांत्रिक अनुभाग में अवर अभियंता पद पर कार्यरत हरिश्चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त होने पर दुग्ध संघ परिवार की ओर से सम्मान…

लालकुआं पुलिस टीम द्वारा 125 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

लालकुआं। मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश