श्रमिकों को न्याय दिलाने के लिए जायड्स कॉन्टेक्ट वर्कर यूनियन लेंगे कोर्ट की शरण

देहरादून। ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियंस ( ऐक्टू) व जायड्स कांटेक्ट वर्कर यूनियन ने श्रमिकों का हक न मिलने व न्याय न मिलने से मजबूर हुई। उन्होंने सरकार के लिए न्याय न दिला पाने की बात कहते हुए कहा कि श्रमिकों का शोषण रुकने का नाम नहीं ले रही। जिसके लिए उन्होंने कोर्ट की शरण लेने की बात कही है।

इस दौरान ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियंस ( ऐक्टू) व जायड्स कांटेक्ट वर्कर यूनियन नेता अनीता अन्ना ने कहा कि प्रदेश में श्रमिकों का शोषण चरम पर है। उत्तराखंड की भाजपा सरकार पूरी तरह से कॉर्पोरेटपरस्त हो चुकी है। श्रमिकों का हक दिलाने के लिए बना श्रम विभाग भी मजदूरों को सरकार और पूंजीपतियों के गठजोड़ के दबाव में न्याय नहीं दिला पा रहा है। ज़ाइडस वैलनेस कंपनी का मालिक कंपनी को अवैध तरीके से बंद करके जा चुका है लेकिन सरकार व श्रम विभाग अभी भी उसके दवाब में काम कर रहे हैं।भाजपा सरकार अवैधानिक बंदी के कारण पीड़ित मजदूरों को न्याय नहीं दिला पा रही है।

इस दौरान यूनियन के संयोजक नरेंद्र सिंह ने कहा कि यूनियन ने जुलाई 2023 में श्रम विभाग में अपील करके औद्योगिक विवाद अधिनियम के लिए अपील की थी। जिस कारण श्रम विभाग की मध्यस्ता में कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच वार्ताएं चली। माननीय हाइकोर्ट के निर्देश के दवाब में सिर्फ कुछ ही श्रमिकों को ग्रेच्युटी का लाभ श्रम विभाग दिला पाया। परन्तु श्रम विभाग सभी श्रमिकों को मिलने वाले अवैध बंदी के मुआवजे पर न्याय दिलाने में असफल रहा।

श्रमिकों ने एकजुट होकर हाइकोर्ट में जाने का निर्णय लिया।इस दौरान अनीता अन्ना, ज्योति चंद, रेशमा अहमद, किरन ,आशिक अंसारी ,जफर ,सूरज भंडारी, नरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, राज किशोर, मनजीत सिंह, रामपाल ,मोहम्मद साहिल ,छत्रपाल ,कृपाल सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सिफतैन,लाल मनोहर, राम अवतार, नीलम, हरिओम भारती नंदकिशोर,श्याम सुंदर व अन्य श्रमिक साथी उपस्थिति थे।

Related Posts

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की धमकी के लगाए आरोप

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के बीच विवाद ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। मंत्री की…

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 7 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 8 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 9 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 11 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा