नैनीताल आंचल दुग्ध संघ की पहल, हल्द्वानी को मिला 13वां आंचल मिल्क पार्लर

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआँ के सौजन्य से हल्द्वानी गैस गोदाम रोड पर 13वें आँचल मिल्क पार्लर का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। इस मिल्क पार्लर के माध्यम से आँचल ब्रांड के शुद्ध एवं उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद आमजन को उपलब्ध कराए जाएंगे।

बुधवार को उत्तरायणी कौतिक मेला एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि हल्द्वानी के महापौर गजराज बिष्ट ने फीता काटकर मिल्क पार्लर का शुभारंभ किया। पार्लर में आँचल ब्रांड के दूध, घी, पनीर, लस्सी, छाछ, नमकीन मट्ठा, छैना, रबड़ी सहित विभिन्न दुग्ध पदार्थों का विक्रय किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर गजराज बिष्ट ने दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यभार संभालने के बाद से दुग्ध संघ निरंतर प्रगति कर रहा है। स्वच्छ और गुणवत्तायुक्त दूध एवं दुग्ध पदार्थों के उत्पादन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि आँचल ब्रांड न केवल आमजन को बेहतर उत्पाद उपलब्ध करा रहा है, बल्कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह एक बड़ा कदम है। महापौर ने दुग्ध संघ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सतत प्रयासों की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशों के अनुरूप आँचल ब्रांड को घर-घर पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है। नैनीताल जनपद में अब तक 12 आँचल मिल्क पार्लर संचालित किए जा चुके हैं और आज 13वें पार्लर का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम से भूमि आवंटन पर तीन माह के भीतर एक ऐतिहासिक आँचल आउटलेट का शुभारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर निगम पार्षद अमित बिष्ट, सुरेंद्र मोहन, दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, डिपो प्रभारी हेमंत पाल सहित विपिन तिवाड़ी, प्रखर साह, सुदर्शन मेहरा, कुलदीप रैकवाल, लोकेश शर्मा, मनोज चुनेरा, पारस कुलोरा, सुमित पांडे, अशोक सिंह, त्रिलोक नागदली, सुमित तिवाड़ी, संतोष सिंह, दीपक बिष्ट तथा कुसुमखेड़ा रेशम बाग मिल्क पार्लर से ऋतु सिंह, विजय मनराल, कविता डसीला, किरण पारेख, दिव्या जोशी, मालती देवी, हेमा देवी सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक, कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

आंचल मिल्क पार्लर में 800 लीटर क्षमता के दो फ्रिज स्थापित किया गया है, जिसमें दूध एवं विभिन्न दुग्ध उत्पाद सुरक्षित रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात और देवीय आपदा की परिस्थितियों तथा आगामी…

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य एवं धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से दुग्ध संघ एवं प्रबंध कमेटी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन