जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कुंवरपुर, हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर का किया गया आयोजन

हल्द्वानी। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को कुंवरपुर, हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में माननीय विधायक, लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट एवं दर्जा मंत्री रेणु अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

शिविर के दौरान आमजन से कुल 223 शिकायतें एवं मांग-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से बड़ी संख्या में प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभागों को एक सप्ताह की समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को प्रदान किया गया।

शिविर में श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड वितरित किए गए तथा सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार पंजीकरण से संबंधित सेवाएँ प्रदान की गईं। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया एवं महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई।

महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी केंद्रों में सैनिटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों का पंजीकरण किया गया तथा कृषि उपकरण एवं उर्वरक से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। राजस्व विभाग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र एवं हिस्सा प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।

मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु पंजीकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों से नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की बीपी एवं शुगर जांच, गर्भवती महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं पोषण संबंधी दवाइयों का वितरण किया गया।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर नागरिकों को लाभान्वित किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा सहकारिता विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर समस्याओं का निस्तारण किया गया।

वन विभाग के अंतर्गत वन्यजीवों द्वारा फसल क्षति से संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही की गई। शिविर के दौरान आधार कार्ड से संबंधित सेवाएँ भी प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह,तहसीलदार कुलदीप पाण्डेय, उपप्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) वन, हल्द्वानी गणेश जोशी, खण्ड विकास अधिकारी हल्द्वानी सहित विभिन्न लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन