जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन

नैनीताल। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड ओखलकाण्डा की पैटना की न्याय पंचायत तुषराड में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक भीमताल राम सिंह कैडा एवं प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी द्वारा किया गया।

शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

शिविर में ग्राम्य विकास/पंचायती राज विभाग ने बीपीएल के 21, एसईसीएल के 11, जॉब कार्ड के आवेदन 20 जन्म प्रमाण 5, मृत्यु प्रमाण 1 तथा परिवार रजिस्टर के 10, पशुपालन विभाग 11 पशुपालकों को दवा वितरित की गई। सेवायोजन विभाग ने 4 को जानकारी दी, जिला उद्योग केन्द्र 4 लोगो को जानकारी दी, खादयान विभाग ने 8 लोगो के नाम जोडे, स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण के 20, बीपी सुगर के 15 व 20 लोगो को दवा वितरित की गई।

पेयजल विभाग जल जीवन मिशन कार्य पूर्ण करने हेतु 2 आवेदन, आयुर्वेदिक चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण 35 लोगो का किया गया, सुगर व बीपी की जॉच 42 लोगों की, रीप योजना के अन्तर्गत 45 लोगो को योजना के लाभाविंत किया गया। बाल विकास परियोजना अन्तर्गत मातृत्व वन्दना योजना के 4, नन्दा गौरा योजना के 3, बेटी पढाओ बेटी बचाओ हेतु 10 लोगों को जानकारी दी।

कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि के 03 आवेदन भरे गये। समाज कल्याण विभाग के 02 आवेदन, उद्यान विभाग सब्जी के बीज, रसायन दवाई एंव कीट रसायन के बीज विवरित किये गये। बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 1269 नागरिकों द्वारा सीधा लाभ उठाया गया।

कार्यक्रम में दर्जा मंत्री शान्ति मेहरा, प्रमुख क्षेत्र पंचायत ओलकाण्डा केडी रूवाली, मण्डल अध्यक्ष मनोज सुयाल, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कोटिला, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप बिष्ट, उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट, खण्ड विकास अधिकारी देशराज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश