उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विद्यार्थियों के लिए चार दिवसीय ऑनलाइन शोध कार्यशाला संपन्न

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित चार दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला 6 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कार्यशाला का आयोजन विभाग के निदेशक प्रो. राकेश चन्द्र रयाल के निर्देशन में किया गया। इसमें एम.ए. पत्रकारिता एवं जनसंचार चतुर्थ सत्रार्द्ध के विद्यार्थियों को लघु शोध प्रबंध से संबंधित सैद्धांतिक एवं तकनीकी पक्षों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह कार्यशाला एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार के पुनः पंजीकृत तथा उन शिक्षार्थियों के लिए आयोजित की गई थी जिनकी कार्यशाला पूर्व में छूट गई थी।

कार्यशाला के प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में प्रो. राकेश चन्द्र रयाल ने “संचार शोध का अर्थ, परिभाषा एवं विषय क्षेत्र” पर प्रकाश डालते हुए संचार तकनीक की विकास यात्रा को रेखांकित किया।

इसी सत्र में डॉ. घनश्याम जोशी ने शोध की अवधारणा, उसके प्रमुख तत्वों तथा शोध के प्रकारों को सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया। प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र में प्रो. रयाल ने “संचार शोध में विषय चयन” पर व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को उपयुक्त एवं प्रासंगिक शोध विषय चुनने के गुर बताए।

द्वितीय कार्य दिवस का आरंभ डॉ. राकेश चन्द्र रयाल द्वारा “लघु शोध का महत्व, उद्देश्य एवं लाभ” विषय से हुआ। इसके पश्चात डॉ. सीता ने “सामाजिक अनुसंधान एवं शोध प्रविधि” विषय पर शोध डिजाइन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। द्वितीय सत्र में पुनः डॉ. रयाल ने लघु शोध के शैक्षणिक महत्व पर प्रकाश डाला।

तृतीय कार्य दिवस में डॉ. कल्पना पथनी लखेड़ा ने “शोध संदर्भ एवं शोध ग्रंथ सूची” विषय पर व्याख्यान देते हुए शोध प्रबंधन और लेखन की प्रक्रिया को क्रमबद्ध रूप में समझाया। दूसरे सत्र में डॉ. दीपांकर जोशी ने “शोध में साहित्यिक चोरी” विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया तथा शोध की नैतिकता पर बल दिया।

चतुर्थ एवं अंतिम कार्य दिवस का शुभारंभ डॉ. राकेश चन्द्र रयाल द्वारा किया गया। इसके पश्चात डॉ. दीपांकर जोशी ने “शोध प्रबंध लेखन में संदर्भों का महत्व” विषय पर अपने विचार रखे। डॉ. नीरजा सिंह ने “रिपोर्ट लेखन एवं लघु शोध निर्माण” विषय पर व्याख्यान दिया। अंत में प्रो. राकेश रयाल ने “एक अच्छा लघु शोध प्रबंध कैसे तैयार करें” विषय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कार्यशाला का समापन किया।

कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए शोध की बारीकियों को समझा। प्रतिभागियों ने इसे शोध क्षमता विकास की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी बताते हुए विश्वविद्यालय एवं विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 9 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 10 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन