बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों को अविलंब रुकवाने की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

हल्द्वानी। पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्तापलट के पश्चात उत्पन्न अराजक परिस्थितियों के बीच हिंदू समुदाय सहित अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों, हिंसक घटनाओं एवं हत्याओं को लेकर आज कांग्रेसजनों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को सौंपा।

ज्ञापन में अवगत कराया गया कि बांग्लादेश में असामाजिक एवं अराजक तत्वों द्वारा हिंदू समुदाय को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय, अमानवीय तथा लोकतांत्रिक एवं मानवीय मूल्यों के सर्वथा विपरीत है। इस प्रकार की घटनाएं न केवल मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन हैं, बल्कि क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही हैं।

कांग्रेसजनों ने भारत सरकार से मांग की कि वह इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए बांग्लादेश में हिंदू समुदाय एवं समस्त अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हो रही हिंसक घटनाओं को अविलंब रोकने हेतु शीघ्र, ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए। साथ ही पीड़ितों की सुरक्षा, शांति व्यवस्था की बहाली एवं मानवाधिकारों के संरक्षण को सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की गई कि भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग जैसे वैश्विक मंचों पर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए बांग्लादेश में पीड़ित हिंदू समुदाय की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु ठोस पहल करे।

कांग्रेसजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत सरकार मानवीय मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं एवं अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस गंभीर विषय पर आवश्यक एवं निर्णायक कदम उठाएगी।

ज्ञापन प्रेषित करने में मुख्य रूप से हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, महानगर अध्यक्ष एड. गोविंद बिष्ट, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, हरीश मेहता, सतीश नैनवाल, मलय बिष्ट, भोला दत्त भट्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट रज्जी, सुहैल सिद्दीकी, महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, कमला सनवाल, पार्षद नीमा भट्ट, जया कर्नाटक, शोभा बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, रेनू तोमर, मीनाक्षी नयाल, भगवती जोशी, जीवन कार्की, सतनाम सिंह चटवाल, अवध विहारी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, हेम पांडे, जाकिर हुसैन, पार्षद मुकुल बलुटिया, पार्षद हेमन्त शर्मा, पार्षद इकराम , महेशानंद, पार्षद राजेन्द्र जीना, जगमोहन चिलवाल, कैलाश साह, मयंक भट्ट, कानू बिष्ट, हिमांशु जोशी, योगेश जोशी, लवी चिलवाल, वरुण भाकुनी, राजेन्द्र बिष्ट, प्रदीप नेगी, राजू सुयाल, हेमन्त पाठक, किरन माहरा, हेमन्त साहू, हेम जोशी, जगमोहन बगड़वाल, मनोज भट्ट, सूरज प्रकाश, कैलाश दुमका, उमेश कबड़वाल, गोविंद बगड़वाल, संदीप जोशी, संजू उप्रेती, हर्ष मनकोटी, संदीप भैसोड़ा, सराफत खान, जुबैर, अरमान खान, चंदन भाकुनी, बबलू बिष्ट सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार