हल्द्वानी में युवक की गोली मारकर जघन्य हत्या करने वाले दोनों बाप बेटे को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत वार्ड न0–55 मानपुर उत्तर में घटित हत्या की घटना के संबंध में वादी पीयूष लोहनी पुत्र कैलाश चन्द्र लोहनी निवासी C–66 जजफार्म मुखानी, हल्द्वानी की लिखित तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्त अमित बिष्ट पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी मानपुर उत्तर वार्ड न0 55 हल्द्वानी जनपद नैनीताल के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर न0 07/2026 धारा 103(1), 352 बी०एन०एस० पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी द्वारा जा रही है।

पुलिस कार्यवाही–

उक्त सनसनीखेज एवं जघन्य हत्या की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी को जघन्य हत्या का शीघ्र अनावरण तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के सख्त दिशा निर्देश दिये गये।

इस आदेश के क्रम में मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के मार्गदर्शन एवं दीपशिखा, अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लालकुआ के पर्यवेक्षण तथा विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया, साथ ही फोरेन्सिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक पद्धति से भौतिक साक्ष्य संकलित किये गये।

पुलिस टीमों द्वारा सुरागरसी–

पतारसी, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर दिनांक 05.01.2026 को ही नामजद अभियुक्त अमित बिष्ट उपरोक्त को मात्र 4 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलाह दो नाली बन्दूक को भी बरामद किया गया।

उक्त घटना में अभियुक्त अमित बिष्ट के पुत्र जय बिष्ट का नाम प्रकाश में आने पर अभियोग में धारा 3(5) बीएनएस की वृद्धि की गयी है।

अभियुक्त अमित बिष्ट द्वारा अपना लाईसेन्सी शस्त्र दो नाली बन्दूक से हत्या की घटना को अन्जाम दिया गया जिस कारण अभियोग में धारा 27 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी तथा दिनांक 05.01.2026 को होण्डा शोरूम तिराहा बरेली रोड से अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त जय बिष्ट उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसकी जामा तलाशी से एक पिस्टल मय 04 जिन्दा कारतूस 25 बोर बरामद हुए।

उक्त पिस्टल के संबंध में पूछताछ करने पर यह असलाह उसके पिता अभियुक्त अमित बिष्ट उपरोक्त का होना ज्ञात हुआ चूंकि अभियुक्त जय बिष्ट द्वारा अपने पिता का असलाह बिना लाईसेन्स अपने पास रखना आयुध अधिनियम की धारा 30 का अपराध है, जिसके आधार पर अभियुक्त जय बिष्ट के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एक अन्य अभियोग एफआईआर नं0 08/2026 धारा 30 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है। दोनो अभियुक्तगणों को मय उनसे बरामद असलाहों के साथ आज दिनांक 06.01.2026 को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

घटना का कारण:–

पूछताछ पर अभियुक्त अमित बिष्ट से घटना करने का कारण विपक्षी से पूर्व में आपसी विवाद होना बताया गया।

नाम पता अभियुक्तगण–

1-अमित बिष्ट पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी मानपुर उत्तर वार्ड न0 55 हल्द्वानी जनपद नैनीताल।

2- जय बिष्ट उम्र 19 वर्ष पुत्र अमित बिष्ट निवासी उपरोक्त

बरामदगी–

1- एफआईआर न0 07/2026 की घटना में प्रयुक्त दोनाली बन्दूक

2- एफआईआर न0 08/2026 से संबंधित एक पिस्टल मय चार अदद जिन्दा कारतूस .25 बोर

गिरफ्तारी टीम–

  1. विजय सिंह मेहता – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
  2. व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर –कोतवाली हल्द्वानी
  3. व0उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह मेहता– कोतवाली हल्द्वानी
  4. उ0नि0 मनोज कुमार – चौकी प्रभारी टीपीनगर
  5. उ0नि0 गौरव जोशी – चौकी प्रभारी मंगल पडाव
  6. उ0नि0 अनिल कुमार –चौकी प्रभारी भोटिया पडाव
  7. अ0उ0नि0 दिगम्बर सनवाल – कोतवाली हल्द्वानी
  8. हे0कानि0 भूपेन्द्र सिंह बिष्ट – कोतवाली हल्द्वानी
  9. कानि0 धीरेन्द्र सिंह अधिकारी – कोतवाली हल्द्वानी
  10. कानि0 राहुल राणा – कोतवाली हल्द्वानी
  11. कानि0 दिनेश नगरकोटी – कोतावली हल्द्वानी
  12. कानि0 अनिल गिरी – कोतवाली हल्द्वानी
  13. कानि0 तारा सिंह राणा – कोतवाली हल्द्वानी

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 5 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 14 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार