हल्द्वानी राधिका ज्वैलर्स पर हुई चोरी का हुआ खुलासा, पुलिस की गिरफ्त में 4 आरोपी

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के राधिका ज्वेलर्स में हुई करोड़ों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गया माल, वाहन व अन्य सामान बरामद किया है।

घटना के संबंध में बताया गया कि 19 दिसंबर 2025 की रात से 21 दिसंबर 2025 के बीच अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी शॉप में सेंध लगाकर करीब 20 से 25 किलो चांदी के आभूषण व 300 से 400 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए थे। चोरी की कुल कीमत लगभग 22 लाख रुपये आंकी गई थी। मामले में थाना मुखानी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस टीम ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल बॉर्डर तक लगातार दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बरामदगी-

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—54 ग्राम पीली धातु (सोना), अनुमानित कीमत 6.50 लाख रुपये7.245 किलोग्राम सफेद धातु (चांदी), अनुमानित कीमत 15.50 लाख रुपयेघटना में प्रयुक्त वाहन (UP31 AU 5867) बरामद किया है।

आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी कई राज्यों में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस अन्य आपराधिक मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम-

उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा टीम को ₹2500 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

पुलिस का कहना है कि चोरी व अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

पुलिस टीम

1- निरीक्षक हरपाल सिंह (प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया)

2-उप निरीक्षक सुशील चंद जोशी (थानाध्यक्ष मुखानी)

3-उ०नि० जगदीप सिंह नेगी (थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर)

4-उ०नि० राजेश जोशी (प्रभारी SOG)

5-व०3०नि० रोहताश सागर (कोतवाली हल्द्वानी)

6-व०उ०नि० गगनदीप सिंह (कोतवाली बनभूलपुरा)

7-उ0नि0 गौरव जोशी (चौकी प्रभारी मंगल पडाव)

8-उप निरीक्षकवीरेंद्र चंद्र (चौकी प्रभारी आर.टी.ओ रोड)

9- उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य (चौकी प्रभारी आंम्रपाली)

10-उ0नि0 मोहन सिंह सीन (प्रभारी चौकी औखलकाण्डा)

11-उ0नि0 नरेन्द्र कुमार (चोकी प्रभारी लामाचौड)

12-अपर उ०नि० मंजीत सिंह (थाना चोरगलिया)

13-हे०कानि० त्रिलोक रौतेला (कोतवाली लालकुँआ)

14-हे०कानि० इसरार नवी (सीसीटीवी)

15-कॉन्स्टेबल धीरज सुगड़ा (मुखानी)

16 कांस्टेबल सुनील आगरी (मुखानी)

17-कांस्टेबल रविंद्र खाती (मुखानी)

18-कांस्टेबल अरुण राठौर SOG

19- कांस्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा SOG20-कानि० तारा सिंह राणा (कोतवाली हल्द्वानी)

21-कानि० रोहित कुमार (मुखानी)

22-कानि0 दिनेश नगरकोटी (कोतवाली हल्द्वानी)

23-कानि० राजेश बिष्ट SOG

24-कानि० अरविन्द बिष्ट SOG

25- कानि० सन्तोष सिंह SOG

26- कानि० अनिल गिरी (कोतवाली हल्द्वानी)

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश