महिला से लोन दिलाने के नाम पर फ्रॉड, लाखों रुपए की ठगी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में मकान के एग्रीमेंट और लोन के नाम पर 3.91 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, सुनीता देवी, निवासी ओम एन्कलेव कालोनी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 28 अप्रैल 2022 में जगवीर सिंह निवासी एन्कलेव सलेमपुर महदूद से मकान का नोटरी एग्रीमेंट करते हुए 15 लाख में खरीदा था।

14 लाख पांच हजार का डीएचएफएल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी रानीपुर मोड़ से लोन लिया था। मकान का एक दूसरा एग्रीमेंट और रजिस्ट्री 23 जून 2022 को हुई। तब तय हुआ था कि प्रथम तल पर बने मकान पर लोन तीन लाख 91 हजार 378 रुपये वह जमा करेंगे।उसके पुत्र रिंकू सिंह ने ये रकम उन्हें दे दी थी। भूतल पर बने मकान का लोन 9.89 लाख चुकाने की जिम्मेदारी दूसरे पक्ष की थी। आरोप है कि रकम बैंक में जमा करने के बाद उसे वापस रिफंड करवा लिया गया और लोन क्लॉज करने की जिम्मेदारी नहीं निभाई। शिकायतकर्ता ने दो साल बाद राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि जगवीर सिंह और अर्जुन सिंह ने मिलकर 3.91 लाख रुपये ठग लिए हैं। कोर्ट के आदेश पर जगवीर सिंह और अर्जुन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

Related Posts

Exploring the Best Local Events in Nainital: A Complete Guide

Overview of Local Events in Nainital Key Festivals and Fairs Activities for Tourists and Locals How to Plan Your Visit to Local Events

मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

नैनीताल। मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण