लखपति दीदियों की आत्मनिर्भरता का उत्सव: एनआरएलएम अंतर्गत ‘लखपति दीदी नववर्ष कैलेंडर–2026’ का डीएम द्वारा लोकार्पण

हल्द्वानी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) योजना के अंतर्गत लखपति दीदी नववर्ष कैलेंडर–2026 का लोकार्पण जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में किया गया। यह कैलेंडर जनपद की लखपति दीदियों द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का प्रेरणादायी संकलन है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना है।

कैलेंडर लोकार्पण के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा लखपति दीदियों से संवाद किया गया तथा उनकी आजीविका गतिविधियों, उत्पादन कार्यों एवं आय से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि लखपति दीदी योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक सशक्त मिसाल है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए समाज में नई पहचान दिला रही है।

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा नववर्ष की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई। लखपति दीदी नववर्ष कैलेंडर–2026 में महिलाओं द्वारा किए जा रहे बेकरी कार्य, सिल्क कोकून उत्पादन, रिंगाल से टोकरी निर्माण, कैंडल निर्माण, वूलन टॉयज, स्मृति चिन्ह (सुवेनियर) सहित अन्य स्वरोजगार गतिविधियों को दर्शाया गया है।

कार्यक्रम में अपर परियोजना निदेशक, डीटीई, बीएमएम हल्द्वानी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह पहल ग्रामीण महिलाओं को प्रेरणा देने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए चंदा फर्त्याल सहित महिला समूहों की सदस्य उपस्थित रहीं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

Exploring the Best Local Events in Nainital: A Complete Guide

Overview of Local Events in Nainital Key Festivals and Fairs Activities for Tourists and Locals How to Plan Your Visit to Local Events

मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

नैनीताल। मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन