बिरला चुंगी से कैंचीधाम मंदिर में ट्रैकिंग के साथ संपन्न हुआ नैनीताल कार्निवाल

नैनीताल। नैनीताल में सात साल बाद आयोजित चार दिवसीय विंटर कार्निवाल का बिरला चुंगी से कैंची धाम ट्रैकिंग के साथ समापन किया गया। जिसमें 50 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। पूर्वाह्न में यात्रा दल को आयुक्त कुमाऊं/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने स्वयं प्रतिभागियों के साथ बिरला चुंगी से कैंचीधाम तक ट्रैकिंग की गई।

इस दौरान कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि बिरला चुंगी से कैंची धाम तक ट्रैकिंग रूट को ईको ट्यूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसका संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा किया जाएगा।

शुक्रवार को विंटर कार्निवाल में आयोजित विरला चुंगी से कैंची धाम तक 13 किलोमिटर ट्रैकिंग में कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत व कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी विनीत तोमर के साथ ही नैनीताल पंगोट, बगड़ आदि क्षेत्रों के छात्रों आदि ने प्रतिभाग किया। ट्रैकिंग में नैनीताल के स्थानीय लोगों के साथ ही महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें सौंदर्य के साथ ही सभी ने नींब करौरी बाबा के दर्शन किए।

कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि बिरला चुंगी से कैंची धाम तक ट्रैकिंग रूट को ईको ट्यूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैंचीधाम में बढ़ते श्रद्धालुओं के कारण हो रही ट्रैफिक की समस्या भी इससे कम होगी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर व आकर्षक है। जो पैदल यात्रा करने वाले पर्यटकों को अपनी और लगातार आकर्षित करेगा।

ट्रैकिंग के दौरान उपस्थित प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम विनीत तोमर ने कहा कि आने वाले समय में केएमवीएन द्वारा इसेवैकल्पिक मार्ग के रूप में बेहतर तरीके से संचालित किया जाएगा जिससे आवाजाही में आसानी होगी और ट्रैक भी प्रमोट होगा।

ट्रैकिंग के दौरान उपस्थित नेचर गाइड जीवन सिंह धामी ने सभी प्रतिभागियों को स्थानीय फ्लोरा के महत्व, प्राकृतिक सौंदर्य, प्रवासी पक्षियों आदि की जानकारी दी। इसके साथ ही ट्रैकिंग रूट पर क्लीनिंग ड्राइव का भी आयोजन किया गया, जिसमें ट्रैकिंग रूट के सभी प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित किया गया।

इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, नैनीताल व्यापार मंडल से त्रिभुवन फर्त्याल, देवेन्द्र रावत, नवीन भट्ट, मोहित लाल साह,दीपक कुमार, करन वर्मा सहित अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार