नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल भ्रमण पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी अपराह्न 3:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 4:30 बजे नैनीताल स्थित सेंट जोसेफ हेलीपैड पहुंचेंगे। जहॉं से कार द्वारा प्रस्थान कर 4:50 बजे राजकीय अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) पहुंचेंगे।
तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री सायं 6:00 बजे नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में आयोजित विंटर कार्निवाल कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।





