नैनीताल। आज दिनांक 24.12.2025 को डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने क्रिसमस, नैनीताल महोत्सव, विंटर कार्निवाल, थर्टी फर्स्ट, नव वर्ष जश्न के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग कर जवानों में जोश भर दिया।
उन्होनें कहा कि हर जवान अपने आप में होस्ट है, आप सभी उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे है, आने वाले लाखों सैलानियों को सुगम यातायात, शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु तैयार रहे। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ा रूख अपनाए अराजकता फैलाने वाले, शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को बैरियर पर ही सीमित प्रवेश करने के निर्देश दिए गए।
जवानों की सुरक्षा तथा सेहत का ध्यान रखने के लिए रिफ्लेक्टर जैकेट पहनने, गर्म कपड़े पहनकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त रूख अपनाएं तथा रॉक बैंड, जाज, फेमस सिंगर तथा Stage Performers को पहले ही ब्रीफ कर भीड़ को मंच तोड़कर सेल्फी लेने हेतु आह्वान न करने हेतु अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
ब्रीफिंग में एसपी क्राइम/यातायात डॉ० जगदीश चन्द्रा, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआईयू ज्ञानेंद्र शर्मा, राजकुमार बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार समेत सभी थाना/चौकी/शाखा/यातायात/सीपीयू प्रभारी/पीएसी प्रभारी/ SDRF प्रभारी समेत आयोजन समिति के सदस्य, अन्य प्रशासनिक प्राधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहे।





