“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर में विभागवार सेवाओं से आमजन को मिला सीधा लाभ

नैनीताल। दिनांक 20 दिसम्बर 2025उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा संचालित 45 दिवसीय “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड बेतालघाट में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचे तथा उनकी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो।

शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा विभागवार सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें एनआरएलएम/ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 12 स्वयं सहायता समूहों (सीसीएल) के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 05 को स्वीकृति प्रदान कर भुगतान किया गया तथा स्थानीय उत्पाद एवं सामग्री बिक्री के माध्यम से ₹1230 की आय अर्जित की गई। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 70 बीपीएल कार्ड बनाए गए एवं 16 एसईसीसी प्रमाण पत्र जारी किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन से संबंधित 07 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं का टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, दवा वितरण एवं स्वरोजगार संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

राजस्व विभाग द्वारा कुल 61 विभिन्न प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। बाल विकास विभाग द्वारा मातृत्व योजना से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। कृषि विभाग द्वारा 08 कृषि यंत्रों की बिक्री से ₹5600 की आय अर्जित की गई।

उद्यान विभाग द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि, ई-केवाईसी, कृषि उपकरण वितरण एवं पॉलीहाउस से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 48 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।

पंचायती राज विभाग द्वारा 35 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 16 परिवार रजिस्टर संशोधन, 08 यूसीसी आवेदन एवं राशन कार्ड से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

विद्युत विभाग द्वारा बिजली पोल स्थापना से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए, जबकि आयुष विभाग द्वारा होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक पद्धति से 109 लोगों का उपचार किया गया। शिविर में 340 से अधिक नागरिकों तथा 90 से अधिक अधिकारियों/कर्मचारियों की सहभागिता रही।

शिविर के दौरान क्षेत्र से संबंधित कुल 75 जनसमस्याएं अपर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 55 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों में संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

शिविर में प्रमुख जिला पंचायत अंकित साह, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, कनिष्ठ उप प्रमुख लीला राम, उप जिलाधिकारी कैंचीधाम, मोनिका खंड विकास अधिकारी, पंकज जोशी, तहसीलदार श्री कैंचीधाम नेहा टम्टा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश, मनोज पडालिया, विरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह ग्राम प्रधान, भवानी देवी, विमला देवी, प्रताप बोहरा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश