स्कूटी की डिग्गी से सामान चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

हल्द्वानी। दिनांक 16.12.2025 को वादी कमलेश तिरुवा पुत्र रमेश तिरुवा निवासी मुखानी हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर लिखित तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा MBPG कॉलेज के पीछे गेट पर खड़ी उनकी स्कूटी की डिग्गी का लॉक तोड़कर 5000 रु0 व एयर बड चोरी की गई है। वादी की तहरीर के आधार पर दिनांक 19.12.25 को कोतवाली हल्द्वानी पर मु0FIR NO.413/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा निर्देशों के क्रम में उक्त चोरी की घटना के तत्काल अनावरण हेतु मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

उक्त गठित टीम द्वारा सुरागरसी – पतारसी, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से उक्त चोरी की घटना में संलिप्त चोर की पहचान हिमांशु पन्त उर्फ पटाखा पुत्र पंकज पन्त निवासी पुराना आवास विकास भोटिया पड़ाव हल्द्वानी (जो कि नशे का आदी है) के रुप में करते हुए उसे 12 घण्टों के भीतर बीते दिनांक 19.12.25 को पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से उपरोक्त चोरी से सम्बन्धित माल भी बरामद किया गया।

अभियुक्त से चोरी के माल बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2)बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।

नाम पता अभियुक्त– हिमांशु पन्त उर्फ पटाखा पुत्र पंकज पन्त निवासी पुराना आवास विकास भोटिया पड़ाव हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।

अभियुक्त से बरामद माल–

  1. 1900 रु. नगद।
  2. 01 एयर बड रंग आसमानी।
  3. 06 चाबियां (वाहनों की)।

आपराधिक इतिहास– अभियुक्त एक शातिर किस्म का चोर है तथा कोतवाली हल्द्वानी का हिस्ट्रीशीटर भी है , जिसके विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में चोरी, आर्म्स एक्ट , एनडीपीएस एक्ट के अलग – अलग कुल 18 अभियोग पंजीकृत हैं ।

गिरफ्तारी / बरामदगी टीम-

  1. उ0नि0 कृष्णा गिरी – प्रभारी चौकी राजपुरा
  2. कानि0विजय भारद्वाज – चौकी राजपुरा
  3. कानि0सुभाष राणा – चौकी राजपुरा
Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन