नमामि गंगे के कार्यक्रम के निदेशक ने विभागीय अधिकारियों के साथ की ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा बैठक

हल्द्वानी। नमामि गंगे के कार्यक्रम निदेशक विशाल मिश्रा ने नगर निगम हल्द्वानी स्थित विकास भवन सभागार में नगर निगम, नगर पंचायत, स्थानीय नगर निकाय एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा बैठक की।

बैठक में कार्यक्रम निदेशक ने नगर निकाय क्षेत्रों में सभी घरों में सेप्टिक निस्तारण हेतु प्रयोजन में लाये जा रहे वाहनों में जी.पी.एस. अनिवार्य रूप से लगे होने व सभी प्राइवेट वाहनों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से किये जाने के निर्देश दिये तथा सभी यू.एल.बी. में सेप्टिक मैनेजमेंट के प्रोटोकॉल का क्रियान्वयन सुचारू रूप से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
विशाल मिश्रा ने जनपद नैनीताल में एस.टी.पी. अपग्रेडेशन के जितने भी प्रस्ताव लम्बित हैं उनको जल्द से जल्द जिला गंगा समिति के माध्यम से राज्य स्वच्छ गंगा मिशन को प्रेषित करने के निर्देश दिये।

जनपद बागेश्वर व अल्मोड़ा हेतु लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु प्रस्ताव जिला गंगा समिति के माध्यम से एस.एम.सी.जी. को प्रेषित करने के निर्देश दिए ताकि भारत सरकार से उनकी स्वीकृति प्राप्त की जा सके।
सभी यू.एल.बी. में ठोस अपशिष्ट का प्रतिदिन निस्तारण किया जाय। लगेसी वेस्ट को जल्द से जल्द हटाकर जो भी उनके प्रस्ताव हैं उनको निदेशालय में भेज कर स्वीकृति प्राप्त की जाय।

बैठक के उपरांत कार्यक्रम निदेशक द्वारा राजपुरा नाला, गलूचा नाला व अन्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने अवगत कराया है कि यहां के नालों को इंटरसेप्ट किए जाने का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, भारत सरकार को प्रेषित किया गया है।

इधर कार्यक्रम निदेशक विशाल मिश्रा का कहना है कि, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर नमामि गंगे परियोजना कार्य कर रही है, जिसका उद्देश्य गंगा नदी व इसकी सहायक नदियों को स्वच्छ व निर्मल रखा जा सके।

बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी, नगर निगम के सभी अधिशासी अधिकारी एवं पेयजल निगम के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन