हल्द्वानी। आज नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के क्षेत्रांतर्गत पार्क जिसका अनुमानित लागत 25 लाख स्वीकृत से पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास महापौर गजराज बिष्ट द्वारा वार्ड 60 में जाकर किया।
महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि नगर निगम के द्वारा पार्क में ओपन जिम, बच्चों के खेल-कूद के उपकरण, मैदान का सौंदर्य आदि कार्य किया जायेगा। हम केंद्र राज्य सरकार के सहयोग से शहर के विकास के लिये निरंतर अग्रसर है।
इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, रोहित दुम्का, स्थानीय पार्षद संजय पाण्डेय, रुकमणी बिष्ट, अमित बिष्ट, राजेश पंत, तनुजा जोशी, बीना चौहान, हेमा भट्ट, नेहा अधिकारी, अभियंता नवल नौटियाल, डाॅ मनोज काण्डपाल, गणेश भट्ट सहित सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





