जिलाधिकारी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही से सहकारी समिति में वित्तीय अनियमितता का खुलासा

नैनीताल। जनपद नैनीताल के गरमपानी क्षेत्र स्थित बहुउद्देशीय प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड, गरमपानी में वित्तीय अनियमितता एवं ग्रामीणों की जमा पूंजी वापस न किए जाने से संबंधित गंभीर शिकायत पर जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

प्रकरण के अनुसार समिति कर्मचारी एवं मिनी बैंक प्रभारी पटल आनन्द सिंह पनौरा पुत्र गंगा सिंह पनौरा, निवासी ग्राम धनियाकोट मल्ला कोट द्वारा अपने पटल पर रहते हुए ग्रामीण बचत केन्द्र गरमपानी में सदस्यों की जमा धनराशि में वित्तीय अनियमितताएं किए जाने का आरोप है।

उक्त संबंध में बचत केन्द्र के सदस्यों द्वारा दिनांक 17 दिसम्बर 2025 को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सभागार, छड़ा खैरना में जिलाधिकारी नैनीताल के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा तत्काल कार्यवाही के निर्देश देते हुए संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार कोतवाली भवाली में एफ.आई.आर संख्या 042/25 दिनांक 18.12.2025 को अभियोग पंजीकृत किया गया।

इस संबंध में शिकायतकर्ता गोपाल सिंह रौतेला, सचिव, बहुउद्देशीय प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समिति लि० गरमपानी, विकासखंड बेतालघाट, जनपद नैनीताल द्वारा प्रकरण दर्ज कराया गया।

अन्य शिकायतकर्ताओं में—

  1. हीरा सिंह पुत्र स्व० फकीर सिंह
  2. देवेन्द्र सिंह पुत्र फकीर सिंह
  3. पूरन सिंह पुत्र फकीर सिंह
  4. हरदयाल सिंह पुत्र उमेद सिंह शामिल हैं, जिनके द्वारा प्रार्थना पत्र प्रेषित किए गए हैं।

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया कि आम जनता की मेहनत की कमाई से किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन