सर्किट हाउस काठगोदाम में जिलाधिकारी रयाल ने ली उद्योग मित्र की अहम बैठक, अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का करने के दिए निर्देश

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में उद्योग मित्र की एक अहम बैठक ली, जिसमें जिलाधिकारी ने अधिकारियों को उद्यमियों की तमाम समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निदान करने के निर्देश दिए।

बैठक में उद्यमियों द्वारा मुख्यरूप से औद्योगिक आस्थान क्षेत्रों में सड़क, वैकल्पिक मार्ग, पानी, बिजली, विद्युत सब-स्टेशन निर्माण एवं जीएसटी रिफण्ड जैसी अनेकानेक समस्याएं उठाई गई।

उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आपसी समन्वय बना कर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक ईकायों में कोई भी कार्य किया जाता है, वह क्वालिटी इंड्रस्ट्री के मानकों के अनुसार हो। इसके लिए अधिकारी उद्यमियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें।

उन्होंने कहा जिन योजनाओं पर आंगणन का प्रस्ताव बनाने है, विभागीय समन्वय के साथ शीघ्र कार्य कराया जाय।बैठक में जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के उपादान स्वीकृति हेतु कुल 41 प्रकरण कमेटी के सामने रखे गए, जिनको समिति द्वारा संस्तुति हेतु प्रस्तुत किया गया।बैठक में सूर्या गांव सातताल मोटर मार्ग निर्माण का मामला सामने आया।

इस हेतु 26.96 लाख का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु लोनिवि नैनीताल द्वारा शासन को प्रेषित किया गया था। आंगणन में आपत्ति के कारण पुनः प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। जिलाधिकारी ने इस बाबत अधिशासी अभियंता लोनिवि को, उनके माध्यम से शासन स्तर पर पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये।बैठक में अवगत कराया गया कि कोटाबाग विकास खण्ड में 33 केवीए के नये उपसंस्थान निर्माण हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है। लेकिन राजस्व की भूमि पर अतिक्रमण है।

इस पर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण को ध्वस्त कर चाहरदीवारी निर्माण कराने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिये।बैठक में उद्यमियों द्वारा विद्युत स्मार्ट मीटर लगने से उनके बिलों में बृद्धि का मामला भी रखा गया, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को टैक्निकल टीम के साथ समन्वय कर उद्यमियों की विद्युत से जुड़ी समस्या का समाधान शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अवगत कराया कि भीमताल आणु नाले के दिशा परिवर्तन के कारण काफी समय से विद्युत पोल शिफटिंग लम्बित थी, जिस पर अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग ने बताया कि विद्युत विभाग को पोल शिफटिंग हेतु धनराशि आवंटित की जा चुकी है, शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

बैठक में अध्यक्ष हिमालयन चैम्बर आर सी बिलोला, सचिव मनोज ढांका, मलय तिवारी, दीपक कुमार अग्रवाल के साथ ही महाप्रबन्धक उद्योग पल्लवी गुप्ता, सिटी मजिस्टेट गोपाल सिंह चौहान के साथ ही विद्युत,सिचाई, सडक, जलसंस्थान आदि महकमे के अधिकारी उपस्थित थे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन