भारतीय ज्ञान प्रणाली पर 6 दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल स्थित मदन मोहन मालवीय शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित छह दिवसीय बेसिक ट्रेनिंग प्रोग्राम का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के आईकेएस प्रभाग के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

इस छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र तथा पंजाब से आए कुल 100 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को भारतीय ज्ञान प्रणाली की मूल अवधारणाओं, उसके अकादमिक महत्व तथा उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में उसके व्यावहारिक एकीकरण से परिचित कराना है।

डॉ. रुचिका सिंह, समन्वयक (आईकेएस प्रभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से संकाय सदस्यों को IKS आधारित पाठ्यवस्तु, शिक्षण विधियों एवं मूल्यांकन पद्धतियों की स्पष्ट समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सत्रों के दौरान भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयामों, पाठ्यक्रम संरचना, शिक्षण–अधिगम मॉडल, तथा IKS के समकालीन अनुप्रयोगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। यूजीसी ने आशा व्यक्त की है कि यह कार्यक्रम देश में भारतीय ज्ञान प्रणाली के सुदृढ़ अकादमिक एकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत उपाध्याय (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली बहु-विषयक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करती है और यह आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों को मानवीय मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर प्रो. दिव्या यू. जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल परंपरा का अध्ययन नहीं, बल्कि नवाचार, स्थायित्व और स्थानीय ज्ञान को वैश्विक विमर्श से जोड़ने का एक प्रभावी मंच है।

वहीं प्रो. रीतेश साह ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली को शिक्षण एवं शोध से जोड़कर उच्च शिक्षा को अधिक प्रासंगिक, समाजोन्मुखी और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रो. हरिप्रिया, प्रो. एकता सिंह, प्रो. रीना सिंह, डॉ. युगल जोशी, डॉ. कुबेर गिंती, डॉ. दीपा, डॉ निशु भाटी, डॉ मोहित रौतेला, डॉ दीपक मेलकनी सहित कुमाऊँ विश्वविद्यालय के अनेक संकाय सदस्य व शोधार्थी उपस्थित रहे।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश