नैनीताल निवासीयों के लिए 31 दिनों की सिलाई- महिला वस्त्र एवं 14 दिनों की सॉफ्ट टॉयज बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन शुरु

हल्द्वानी। बैंक ऑफ़ बड़ौदा-आरसेटी नैनीताल (हीरा कुंवर स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार, हल्द्वानी) में 18 से 50 वर्ष के युवाओ व युवतियों के लिए 31 दिनों की सिलाई- महिला वस्त्र एवं 14 दिनों की सॉफ्ट टॉयज बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिसंबर के तीसरे व चौथे सप्ताह से शुरु होने जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए 20-12-25 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पूरे जिले के लिए 35 सीटें निर्धारित है।

यह आवासीय प्रशिक्षण पूर्णतः नि:शुल्क होगा जिसमे चाय, नास्ता, भोजन, यूनिफार्म व प्रशिक्षण सामग्री भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड/जॉब कार्ड, चार फोटो और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ सुबह 09:30 से शाम 05 :30 बजे तक संस्थान में आवेदन कर सकते है।

सफलतापूर्ण प्रशिक्षण के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, जिसके माध्यम से विभिन्न ऋण योजनाओ का लाभ लिया जा सकेगा।

निम्न संपर्क नंबर – 05946 – 266095, 8477009546, 9756947425 पर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश