आगामी क्रिसमस एवं 31st के मद्देनजर नैनीताल पुलिस की तैयारी शुरू, सीओ नैनीताल ने शहर के सभी डाइवर्जन प्वाइंटों का किया निरीक्षण

नैनीताल। डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आगामी क्रिसमस एवं 31st सेलिब्रेशन के मद्देनजर सभी अधीनस्थों को अपने–अपने थाना क्षेत्र में स्थित सभी डाइवर्जन पॉइंट्स पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, डायवर्सन प्लान का सफल क्रियान्वयन तथा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिन आदेशों के अनुपालन में डॉ जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में रविकांत सेमवाल सीओ नैनीताल द्वारा नैनीताल नगर के सभी डाइवर्जन प्वाइंट/पार्किंग का निरीक्षण किया गया। शहर में प्रवेश तथा निकासी के डायवर्सन प्वाइंटों पर तैनात पुलिस बल को यातायात डाइवर्जन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ब्रीफ किया गया।

संबंधित थाना प्रभारियों को इन प्वाइंटों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए साथ ही शहर की परिधि एवं आउटर एरिया में स्थित विभिन्न पार्किंग की वाहन पार्किंग क्षमता का आंकलन किया गया। पर्यटकों के सुगम आवागमन हेतु रूसी 2 से शटल सेवा प्रारंभ की गई।

संबंधित निरीक्षक यातायात, थाना प्रभारियों को वीकेंड ट्रैफिक प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर बीडीएस/ डॉग स्क्वाड टीम द्वारा सघन चेकिंग की गई।

इस दौरान वेद प्रकाशभट्ट निरीक्षक यातायात नैनीताल, दिनेश जोशी प्रभारी कोतवाली मल्लीताल, मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन