जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों की उपस्थिति में किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने हेतु निर्वाचन विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण की कार्यवाही की जाती है।

इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने राजनैनिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हल्द्वानी सरस मार्केट परिसर में स्थापित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैड के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का विस्तृत परीक्षण किया।सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें सुव्यवस्थित ढंग से रखी गई थी। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा एवं सतत निगरानी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

इस दौरान राजनैनिक दलों से उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी ईवीएम एवं वीवीपैट के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान जिले की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों की रखी गई ईवीएम, वीवीपैड मशीनें सुरक्षित रूप से संग्रहित है।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय,सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे एवं राजनैनिक दलों से भाजपा से हेमन्त बिष्ट,मनीष पाल,कॉग्रेस पार्टी से संजू, बसपा से मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश